विज्ञापन

अब नहीं पड़ेगी केबल या ईमेल की जरूरत! Nothing के Warp ऐप ने बदल दिया फाइल ट्रांसफर का पूरा गेम

Nothing Warp सीधे स्मार्टफोन और कंप्यूटर के बीच कनेक्शन बनाकर डेटा ट्रांसफर करता है.

अब नहीं पड़ेगी केबल या ईमेल की जरूरत! Nothing के Warp ऐप ने बदल दिया फाइल ट्रांसफर का पूरा गेम
Nothing Warp ऐप लॉन्च, अब फाइल शेयरिंग होगी और आसान

Nothing ने अपना नया फाइल ट्रांसफर ऐप Warp लॉन्च कर दिया है. इस ऐप की खास बात यह है कि यह Google Drive के जरिए फाइल, लिंक, टेक्स्ट और इमेज को जल्दी और आसानी से शेयर करने की सुविधा देता है. कंपनी का कहना है कि यह ऐप उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो बिना किसी झंझट के अपने फोन और कंप्यूटर के बीच डेटा शेयर करना चाहते हैं.

Nothing Warp सीधे स्मार्टफोन और कंप्यूटर के बीच कनेक्शन बनाकर डेटा ट्रांसफर करता है. इससे समय की बचत होती है और काम भी तेजी से हो जाता है. यानी अब यूजर्स को फाइल भेजने के लिए ईमेल, मैसेजिंग ऐप या USB केबल की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Warp ऐप कैसे काम करता है

यह ऐप मोबाइल ऐप और ब्राउजर एक्सटेंशन के कॉम्बिनेशन पर काम करता है. डेस्कटॉप पर यूजर्स को Google Chrome के Chrome Web Store से Warp एक्सटेंशन इंस्टॉल करना होगा. यह एक्सटेंशन macOS, Windows और Linux जैसे प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट करता है. इंस्टॉल करने के बाद यूजर QR कोड स्कैन करके अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे उन्हें Google Play Store से Warp ऐप डाउनलोड करने का लिंक मिल जाता है.

ये भी पढ़ें - Instagram Reel को वायरल बनाने के 6 सीक्रेट, जो हर कंटेंट क्रिएटर के मिनटों में बढ़ा देंगे Views

Google अकाउंट से आसान कनेक्शन

जब यूजर अपने फोन और कंप्यूटर दोनों में एक ही Google अकाउंट से लॉगिन करते हैं, तो दोनों डिवाइस आपस में लिंक हो जाते हैं. इसके बाद यूजर आसानी से फाइल्स, लिंक और टेक्स्ट को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर कर सकते हैं. यह प्रक्रिया बहुत ही आसान और तेज है, जिससे टेक्नोलॉजी को समझना और इस्तेमाल करना और भी सरल हो जाता है.

बता दें, Warp ऐप फिलहाल Android स्मार्टफोन्स के लिए Google Play Store पर उपलब्ध है. वहीं, डेस्कटॉप पर यह Chrome-बेस्ड ब्राउजर्स के जरिए काम करता है. इसका मतलब है कि यह macOS, Windows और Linux सभी पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com