विज्ञापन

LPG यूजर्स ध्यान दें! तुरंत घर बैठे मिनटों में करें e-KYC, वरना रुक सकती है गैस

अगर आप Aadhaar आधारित e-KYC समय पर पूरा नहीं करते हैं, तो आपकी LPG सेवाओं में रुकावट आ सकती है. आपको गैस सिलेंडर बुक करने में देरी हो सकती है या आपकी बुकिंग प्रोसेस रुक सकती है.

LPG यूजर्स ध्यान दें! तुरंत घर बैठे मिनटों में करें e-KYC, वरना रुक सकती है गैस

सरकार ने LPG गैस कनेक्शन को सुरक्षित और फर्जी कनेक्शन को रोकने के लिए e-KYC प्रक्रिया जरूरी कर दी है. अगर आप समय पर e-KYC पूरा नहीं करते हैं, तो आपको गैस सिलेंडर बुक करने में परेशानी या देरी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए यह प्रक्रिया जल्दी पूरी करना बहुत जरूरी है.

ऑनलाइन LPG e-KYC कैसे करें?
ऑनलाइन e-KYC करना बहुत आसान है और आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल से पूरा कर सकते हैं. सबसे पहले आपको अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनी का ऐप डाउनलोड करना होगा, जैसे IndianOil ONE, BharatGas App या HP Gas App. इसके बाद अपने स्मार्टफोन में Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल करें, जो फेस वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है. अब अपने LPG अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें. लॉग इन करने के बाद e-KYC या Aadhaar authentication सेक्शन में जाएं. यहां आपसे Aadhaar नंबर और जरूरी जानकारी मांगी जाएगी, जिसे सही-सही भरना है.

इसके बाद FaceRD ऐप के जरिए आपका फेस ऑथेंटिकेशन होगा. यह प्रक्रिया आपके चेहरे को Aadhaar डेटा से मैच करती है. जब यह स्टेप पूरा हो जाए, तो अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करें और कन्फर्मेशन का इंतजार करें.

Latest and Breaking News on NDTV

ऑफलाइन LPG e-KYC कैसे करें?
अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं करना चाहते हैं, तो आप ऑफलाइन भी e-KYC पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा.वहां जाते समय अपना Aadhaar कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूर साथ लेकर जाएं. डिस्ट्रीब्यूटर से Aadhaar आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की रिक्वेस्ट करें. इसके बाद आपको फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन देना होगा.

जब आपका वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा, तो आपको कन्फर्मेशन मिल जाएगा और आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

LPG e-KYC के लिए जरूरी चीजें
LPG e-KYC करने के लिए आपके पास Aadhaar कार्ड होना चाहिए, जो आपके मोबाइल नंबर से लिंक हो. इसके अलावा आपका LPG कनेक्शन एक्टिव होना जरूरी है. अगर आप ऑनलाइन तरीका चुनते हैं, तो आपके पास इंटरनेट वाला स्मार्टफोन होना चाहिए और Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल होना चाहिए. यह ऐप बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए जरूरी होता है.

e-KYC नहीं करने पर क्या होगा?
अगर आप Aadhaar आधारित e-KYC समय पर पूरा नहीं करते हैं, तो आपकी LPG सेवाओं में रुकावट आ सकती है. आपको गैस सिलेंडर बुक करने में देरी हो सकती है या आपकी बुकिंग प्रोसेस रुक सकती है. सरकार ने सभी यूजर्स को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द e-KYC पूरा करें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com