Apple के अगले प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर अभी से चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस बार Apple सिर्फ छोटे बदलाव नहीं बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर बड़ा फोकस कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन बरकरार रख सकता है, लेकिन इसके साथ कई नए अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं. इनमें छोटा Dynamic Island, बेहतर कैमरा, ज्यादा बैटरी, AI फीचर्स और नया प्रीमियम लुक शामिल हो सकता है.
iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके नए कलर ऑप्शन की हो रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार Apple इस बार Dark Cherry नाम का नया रंग लॉन्च कर सकता है. यह गहरा लाल, बैंगनी और वाइन शेड का मिक्सर हो सकता है, जो फोन को बेहद प्रीमियम लुक देगा.
इसके अलावा Light Blue, Dark Gray और Silver जैसे रंग भी देखने को मिल सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Apple लगातार दूसरे साल Black कलर को छोड़ सकता है ताकि हर नई Pro सीरीज का अलग पहचान वाला डिजाइन दिखे.

मिलेगा और ज्यादा प्रीमियम डिजाइन
लीक्स के अनुसार Apple इस बार Dual-tone Rear Design को हटाकर ज्यादा साफ और प्रीमियम Matte Finish दे सकता है. फोन के पीछे का हिस्सा ज्यादा यूनिफॉर्म और क्लीन दिख सकता है.
इसके अलावा फ्लैट एज डिजाइन, बेहतर Camera Rings और ज्यादा सटीक MagSafe Alignment जैसे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. Apple इस बार डिजाइन में छोटे लेकिन प्रीमियम बदलाव कर सकता है जिससे फोन ज्यादा आधुनिक दिखाई दे.
छोटा हो सकता है Dynamic Island
iPhone 18 Pro सीरीज में Dynamic Island छोटा किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका आकार लगभग 35 प्रतिशत तक कम हो सकता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा.
पहले खबरें थीं कि Apple Under-display Face ID तकनीक ला सकता है, लेकिन नई रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी अभी उस तकनीक के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है. हालांकि छोटा Dynamic Island फोन को ज्यादा आधुनिक और फुल-स्क्रीन लुक दे सकता है.

डिस्प्ले होगा और ज्यादा शानदार
Apple इस बार डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में भी सुधार कर सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलेगा.
कंपनी नए LTPO+ OLED Panels का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे बैटरी एफिशिएंसी बेहतर होगी. इसके अलावा डिस्प्ले पहले से ज्यादा Bright और Slim Bezels वाला हो सकता है. यानी फोन का फ्रंट हिस्सा और ज्यादा प्रीमियम दिखाई देगा.
नया A20 Pro Chip देगा ज्यादा पावर
iPhone 18 Pro सीरीज में Apple का नया A20 Pro Chipset मिलने की संभावना है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह चिप TSMC की एडवांस 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकती है.
इससे फोन की परफॉर्मेंस लगभग 15 प्रतिशत तक बेहतर हो सकती है और Power Efficiency में करीब 30 प्रतिशत सुधार देखने को मिल सकता है. आसान भाषा में कहें तो फोन ज्यादा तेज चलेगा और बैटरी कम खर्च करेगा.
आज आ रहे हैं Xiaomi 17T और 17T Pro, जानिए कीमत से फीचर्स तक सबकुछ
कुछ रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि Apple नई Memory Packaging तकनीक इस्तेमाल कर सकता है, जिससे Multitasking और बैटरी मैनेजमेंट पहले से बेहतर हो जाएगा.
बैटरी लाइफ में हो सकता है बड़ा सुधार
iPhone यूजर्स लंबे समय से ज्यादा बैटरी बैकअप की मांग कर रहे हैं और इस बार Apple इस पर ध्यान दे सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro Max में 5,100mAh से 5,200mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है.
कुछ लीक्स में यह भी कहा गया है कि अलग-अलग देशों के लिए बैटरी साइज अलग हो सकता है. भारत जैसे बाजारों में Physical SIM ट्रे रखने की वजह से डिजाइन में थोड़ा बदलाव हो सकता है.
अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो iPhone 18 Pro सीरीज अब तक की सबसे ज्यादा बैटरी देने वाली iPhone लाइनअप बन सकती है.
WhatsApp, Instagram और Facebook Paid Subscription Plans की कीमत और फीचर्स, जानिए यहां
कैमरा में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
Apple इस बार कैमरा क्वालिटी पर खास ध्यान दे सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में Triple Rear Camera Setup बना रहेगा, लेकिन कैमरा सेंसर पहले से ज्यादा एडवांस हो सकते हैं.
लीक्स के अनुसार Apple Variable Aperture Main Sensor दे सकता है, जिससे Low-light Photography बेहतर होगी. इसके अलावा Telephoto कैमरा भी अपग्रेड हो सकता है और तीनों कैमरे 48 मेगापिक्सल के हो सकते हैं.
सेल्फी कैमरे को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं. कुछ में 48MP Front Camera की बात कही गई है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Apple मौजूदा Centre Stage सिस्टम को ही जारी रख सकता है.
AI और Satellite Connectivity में भी होंगे बदलाव
iPhone 18 Pro में Apple का नया C2 Modem मिलने की उम्मीद है. इससे Satellite Connectivity बेहतर हो सकती है. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कुछ क्षेत्रों में बिना नेटवर्क के सीमित इंटरनेट कनेक्टिविटी भी संभव हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं