विज्ञापन

Instagram पर गंदे कमेंट्स अपने आप होंगे गायब, बस ऑन करें यह सेटिंग

Instagram की एक कमाल की सेटिंग बताते हैं. इस सेटिंग को ऑन करने के बाद आपकी पोस्ट गंदे कमेंट्स से बच जाएगी. 

Instagram पर गंदे कमेंट्स अपने आप होंगे गायब, बस ऑन करें यह सेटिंग

Instagram के पब्लिक प्रोफाइल पर हर कोई कमेंट कर सकता है. इससे एक तरफ एंगेजमेंट तो बढ़ती है, लेकिन इसका सबसे बुरा पार्ट ये है कि गंदे कमेंट्स का भी सामना करना पड़ता है. अगर आपका प्रोफाइल भी पब्लिक है, लेकिन आप इन गंदे कमेंट्स से बचना चाहते हैं तो आज आपको Instagram की एक कमाल की सेटिंग बताते हैं. इस सेटिंग को ऑन करने के बाद आपकी पोस्ट गंदे कमेंट्स से बच जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

Hidden Words फीचर
Instagram में 'Hidden Words' नाम का एक खास फीचर मौजूद है. इस फीचर की मदद से आप अपने अकाउंट पर आने वाले कमेंट्स और मैसेज को फिल्टर कर सकते हैं. इसमें यूजर अपनी पसंद के अनुसार कुछ खास शब्द या वाक्य जोड़ सकता है. अगर कोई व्यक्ति इन शब्दों का इस्तेमाल करके कमेंट करता है, तो Instagram उसे अपने आप छुपा देता है. इस तरह आपकी पोस्ट पर साफ और पॉजिटिव कमेंट्स ही दिखाई देते हैं और ट्रोलिंग से काफी हद तक बचाव हो जाता है. 

Instagram में इस फीचर को कैसे ऑन करें?
इस फीचर को चालू करना काफी आसान है. सबसे पहले आपको Instagram ऐप खोलकर अपनी प्रोफाइल पर जाना होगा. इसके बाद ऊपर दिए गए More Options या सेटिंग्स वाले सेक्शन पर टैप करना होगा. वहां आपको 'How others can interact with you' नाम का ऑप्शन दिखाई देगा. इस ऑप्शन में जाने के बाद 'Hidden Words' का ऑप्शन मिलेगा. जब आप इस सेक्शन को खोलेंगे तो वहां 'Manage custom words and phrases' का दिखाई देगा. यहां जाकर आप उन शब्दों या वाक्यों को जोड़ सकते हैं जिन्हें आप अपने कमेंट सेक्शन में नहीं देखना चाहते.

कमेंट्स और मैसेज दोनों को कर सकते हैं फिल्टर
इस फीचर की खास बात यह है कि यह केवल पोस्ट के कमेंट्स तक ही सीमित नहीं है. आप चाहें तो इसे मैसेज रिक्वेस्ट पर भी लागू कर सकते हैं. जब आप 'Hide comments' ऑप्शन को ऑन करते हैं तो Instagram उन कमेंट्स को अपने आप छुपा देता है जिनमें आपके द्वारा जोड़े गए शब्द होते हैं. वहीं, अगर आप 'Hide message requests' ऑप्शन चालू करते हैं तो ऐसे मैसेज भी फिल्टर हो जाते हैं जिनमें वही शब्द या वाक्य मौजूद होते हैं. इससे आपकी इनबॉक्स भी साफ रहती है और आपको अनचाहे या अपमानजनक मैसेज देखने की जरूरत नहीं पड़ती.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com