विज्ञापन

लाइन में लगने की जरूरत खत्म! अब घर बैठे Aadhaar App से बदलें अपना आधार मोबाइल नंबर

ध्यान दें कि मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने के लिए 75 रुपये का सर्विस चार्ज देना होगा. यह भुगतान आप सीधे ऐप के अंदर ही कर सकते हैं.

लाइन में लगने की जरूरत खत्म! अब घर बैठे Aadhaar App से बदलें अपना आधार मोबाइल नंबर

अब आप घर बैठे-बैठ अपना Aadhaar पर मौजूद मोबाइल नंबर आसानी से बदल सकते हैं. क्योंकि UIDAI ने अपना एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिससे अब यूजर्स ऐप की मदद से आधार वेरिफिकेशन, मोबाइल नंबर और पता अपडेट कर सकते हैं, और कई जरूरी सेवाओं का लाभ भी उठा सकते हैं. सबसे बड़ी राहत यह है कि अब आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपको आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

जो लोग अपना पुराना मोबाइल नंबर बदल चुके हैं, जिनका सिम बंद हो गया है, या जो लंबी लाइनों की वजह से अपडेट नहीं करा पाए थे, उनके लिए यह सुविधा बहुत काम की साबित हो सकती है. कैसे आप ऐप के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं, चलिए यहां बताते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

1. सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड या iOS फोन में आधार ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करना होगा.
2. इसके बाद ऐप खोलें और आधार आधारित लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें.
3. होम स्क्रीन पर दिए गए 'Services' सेक्शन में जाएं और 'Update Mobile Number' चुनें.
4. ऐप आपको वर्तमान में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दिखाएगा. इसके बाद आप नया मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिसे आप आधार से लिंक करना चाहते हैं.
5. नए नंबर पर एक OTP आएगा, उस OTP को ऐप में दर्ज कर वेरिफाई करें. 
6. इसके बाद ऐप में दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करें. OTP सफलतापूर्वक वेरिफाई होते ही आपकी रिक्वेस्ट UIDAI को भेज दी जाएगी.

ध्यान दें, कि मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने के लिए 75 रुपये का सर्विस चार्ज देना होगा. यह भुगतान आप सीधे ऐप के अंदर ही कर सकते हैं. हालांकि पूरी प्रक्रिया डिजिटल है, फिर भी अपडेट आधार रिकॉर्ड में दिखने में अधिकतम 30 दिन तक का समय लग सकता है.

हालांकि मोबाइल नंबर और पता अब ऐप के जरिए अपडेट हो सकते हैं, लेकिन कुछ बदलावों के लिए अभी भी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना जरूरी है. उदाहरण के लिए बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन और जन्म तिथि में बदलाव के लिए फिलहाल सेंटर विजिट करना होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com