विज्ञापन

खत्म होगा पासवर्ड का जमाना? Google का नया QR Code लॉगिन, क्या आपकी प्राइवेसी हो जाएगी खत्म?

Google ने अभी तक इस सिस्टम के बारे में पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन इंटरनेट पर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार यह सिस्टम यूजर की पहचान और वेबसाइट विजिट की जानकारी Google तक पहुंचा सकता है.

खत्म होगा पासवर्ड का जमाना? Google का नया QR Code लॉगिन, क्या आपकी प्राइवेसी हो जाएगी खत्म?
कैसे काम करेगा नया QR सिस्टम?

इंटरनेट इस्तेमाल करते समय लगभग हर व्यक्ति ने कभी न कभी CAPTCHA टेस्ट जरूर देखा होगा. लेकिन अब Google एक नया सिस्टम लाने की तैयारी कर रहा है, जो पुराने CAPTCHA टेस्ट को पूरी तरह बदल सकता है.रिपोर्ट्स के अनुसार Google एक ऐसे QR कोड आधारित सिस्टम पर काम कर रहा है जिसमें यूजर्स को वेबसाइट खोलने के लिए अपने फोन से QR कोड स्कैन करना पड़ सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे काम करेगा नया QR सिस्टम?

रिपोर्ट्स के अनुसार जब कोई यूजर किसी वेबसाइट पर जाएगा, तो वहां एक QR कोड दिखाई देगा. यूजर को अपने फोन से इसे स्कैन करना होगा. स्कैन करने के बाद Google Play Services यह जांचेगी कि यूजर असली इंसान है या नहीं.

हालांकि Google ने अभी तक इस सिस्टम के बारे में पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन इंटरनेट पर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार यह सिस्टम यूजर की पहचान और वेबसाइट विजिट की जानकारी Google तक पहुंचा सकता है.

यही वजह है कि कई लोग इसे प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा मान रहे हैं. क्योंकि अब सिर्फ वेबसाइट विजिट करना ही नहीं, बल्कि आपका फोन भी उस एक्टिविटी से जुड़ सकता है.

WhatsApp Plus हुआ लॉन्च, अब मिलेगा प्रीमियम WhatsApp एक्सपीरियंस

करोड़ों वेबसाइट्स पर असर

एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में 53 लाख से ज्यादा कंपनियां Google reCAPTCHA का इस्तेमाल करती हैं. यानी अगर नया QR सिस्टम लागू होता है, तो करोड़ों Android यूजर्स को वेबसाइट्स खोलने के लिए अपने फोन को लिंक करना पड़ सकता है.

इससे इंटरनेट इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है. खासकर वे लोग जो अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं, उन्हें यह सिस्टम पसंद नहीं आ सकता.

कब तक आ सकता है यह फीचर?

रिपोर्ट्स बताती हैं कि Google पिछले साल अक्टूबर से इस सिस्टम पर काम कर रहा है. कंपनी धीरे-धीरे इस नए मोबाइल वेरिफिकेशन सिस्टम की तैयारी कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com