विज्ञापन

आंख मारके करे स्माइल, अदाएं देख इंसान भी शरमा जाए! ये है चीन की खूबसूरत रोबोट Moya, देखिए Video

Moya को खास तौर पर हेल्थकेयर, बुजुर्गों की देखभाल, एजुकेशन और कमर्शियल जगहों के लिए डिजाइन किया है. यह रोबोट भारी काम करने के बजाय लोगों से बातचीत करने और उनका साथ देने के लिए बनाया गया है.

आंख मारके करे स्माइल, अदाएं देख इंसान भी शरमा जाए! ये है चीन की खूबसूरत रोबोट Moya, देखिए Video

चीन से एक बेहद खास और एडवांस रोबोट सामने आया है, जिसने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस रोबोट का नाम Moya है, जिसे DroidUp ने शंघाई में पेश किया था. इसे दुनिया का पहला पूरी तरह बायोमिमेटिक यानी इंसानों जैसा दिखने और व्यवहार करने वाला रोबोट बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में Moya को मुस्कुराते, आंख मारते, सिर हिलाते और इंसानों की तरह चलने के अंदाज में देखा गया है. इसकी हरकतें इतनी नैचुरल हैं कि पहली नजर में यह किसी असली इंसान जैसा लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Moya की ऊंचाई लगभग 1.65 मीटर है और इसका वजन करीब 32 किलोग्राम है, जो एक सामान्य इंसान के शरीर से कम है. इसे नए Walker 3 चेसिस पर बनाया गया है, जिसमें हल्के मसल्स जैसा स्ट्र्क्चर दिया गया है. यह रोबोट 32 से 36 डिग्री सेल्सियस तक शरीर का तापमान बनाए रख सकता है, जिससे यह और भी असली लगता है. इसकी सबसे खास बात है कि यह चेहरे के छोटे-छोटे एक्सप्रेशन भी दिखा सकता है, जैसे हल्की मुस्कान या आंखों का इशारा. विशेषज्ञों का कहना है कि Moya की चाल और बॉडी मूवमेंट 92% तक इंसानों जैसे हैं, जो इसे दूसरे रोबोट्स से काफी आगे बनाते हैं.

Moya का कहां होगा इस्तेमाल

DroidUp ने Moya को खास तौर पर हेल्थकेयर, बुजुर्गों की देखभाल, एजुकेशन और कमर्शियल जगहों के लिए डिजाइन किया है. यह रोबोट भारी काम करने के बजाय लोगों से बातचीत करने और उनका साथ देने के लिए बनाया गया है. कंपनी का मकसद है कि यह रोबोट उन जगहों पर इस्तेमाल हो, जहां लोगों को भावनात्मक सपोर्ट और बातचीत की जरूरत होती है, जैसे ओल्ड एज होम. 

Latest and Breaking News on NDTV

Moya की कीमत?

इसकी शुरुआती कीमत लगभग ¥1.2 मिलियन (करीब 1.3 करोड़ रुपये) हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 2026 के अंत तक बाजार में लॉन्च किया जा सकता है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com