विज्ञापन

10 हजार से कम में ये हैं 5 सबसे धांसू स्मार्टफोन्स, 5G से लेकर सिग्नेचर कैमरे का मिलता है ऑप्शन

Best Smartphones Under 10K: क्या आप 10 हजार रुपये से कम में एक शानदार स्मार्टफोन की तलाश में हैं? इस खबर में जानें रियलमी, सैमसंग और मोटोरोला के उन धांसू फोंस के बारे में जो कम बजट में प्रीमियम फीचर्स और 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं.

10 हजार से कम में ये हैं 5 सबसे धांसू स्मार्टफोन्स, 5G से लेकर सिग्नेचर कैमरे का मिलता है ऑप्शन

Best Smartphones Under 10K: स्मार्टफोन पुराना हो गया, नया लेने का प्लान कर रहे हैं? पर एक बढ़िया फोन खरीदने के लिए जेब ज्यादा ढीली करना जरूरी है? बिल्कुल भी नहीं. इस साल मार्केट में 10 हजार के अंदर एक से एक धांसू फोन आ चुके हैं.  इस बजट के सेगमेंट में आपको कमाल का कैमरा, दमदार बैटरी और यहां तक कि 5G स्पीड भी मिल रही है. ऐसे में अगर आप वैल्यू फॉर मनी वाला फोन सर्च कर रहे हैं तो हमारी टॉप 5 लिस्ट जरूर देख लें.

रियलमी C71

रियलमी बजट सेगमेंट के लिए सभी ग्राहकों के बीच में पॉपुलर रहा है. रियलमी C71 उन युवाओं के लिए है जो एक ऐसा फोन चाहते हैं जो हाथ में प्रीमियम लगे. कीमत इसकी 8,699 रुपये है.  इसमें एक बड़ी एचडी डिस्प्ले मिलती है जिसमें वीडियो देखना अलग ही अनुभव देता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

सैमसंग गैलेक्सी M07

सैमसंग की M सीरीज अपनी डिस्प्ले और बैटरी के लिए जानी जाती है. गैलेक्सी M07 इसी खूबी पर काम करता है. इसकी खासियत की बात करें तो वो सैमसंग का मिलने वाला अपना वन यूआई है जो बहुत यूजर-फ्रेंडली है. परफॉरमेंस के लिए आप इसके जरिए मल्टीटास्किंग कर सकते हैं. बाजार में इसकी कीमत 8,935 रुपये हैं.

Best Smartphones Under 10K

Best Smartphones Under 10K

यह भी पढ़ें- iPhone 17e vs iPhone 16: ₹60,000 के बजट में कौन-सा है असली 'Value for Money'?

मोटोरोला G06 पावर

मोटोरोला ने इस बार G06 Power के साथ लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों को टारगेट किया है. जैसा कि नाम से ही साफ है, पावर यानी इसकी बैटरी बहुत जबरदस्त है. साथ ही, इसमें स्टॉक एंड्रॉइड का ऑप्शन मिलता है, यानी फालतू के ऐप्स की कोई टेंशन नहीं. इसे आप 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

सैमसंग गैलेक्सी F06 5G

सैमसंग गैलेक्सी F06 5G इस लिस्ट का सबसे धमाकेदार फोन है. वो इसलिए क्योंकि 10 हजार से कम में 5G देना बड़ी बात होती है, जो सुविधा ग्राहकों को इसमें मिल रही है. अगर आप हाई-स्पीड इंटरनेट और बिना लैग के गेमिंग या स्ट्रीमिंग करना चाहते हैं, तो ये आपकी पहली पसंद होनी चाहिए. इसमें सैमसंग का सिग्नेचर कैमरा है जो दिन हो या रात, कमाल की पिक्चर लेता है. इसकी कीमत 9,739 रुपये है.

टेक्नो स्पार्क गो 3

टेक्नो हमेशा अपने डिवाइस में कुछ एक्स्ट्रा देने की कोशिश करता है. स्पार्क गो 3 भी कुछ ऐसा ही है. इसमें आपको अच्छी रैम और स्टोरेज कैपिसिटी मिलती है जो 8,970 रुपये के प्राइस पॉइंट पर मिलना मुश्किल है. इसके अलावा इसका साउंड आउटपुट काफी लाउड है, जो म्यूजिक लवर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

यह भी पढ़ें- S26 Ultra आते ही गिरा S25 Ultra का दाम! मिल रही है ₹20,000 से ज्यादा की भारी छूट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com