गर्मियां आने को हैं और अभी से लोगों को AC की याद आने लगी है. कुछ लोगों के घर में पहले से AC होगा लेकिन कुछ इस बार AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. अगर आप उनमें से हैं जिन्हें अपने लिए AC खरीदना है, तो आज आपको 5 बेस्ट बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने छोटे कमरे के लिए बढ़िया AC चुन पाएंगे.

लेकिन उससे पहले ये जानिए कि आम तौर पर 1 टन का AC छोटे कमरे के लिए सही माना जाता है. छोटे कमरे, यानी लगभग 100 से 130 वर्गफुट के कमरे के लिए 0.8 टन से 1 टन तक का AC पर्याप्त होता है. लेकिन सही क्षमता कमरे के आकार, छत की ऊंचाई और धूप की दिशा पर भी निर्भर करती है. साथ ही स्टार रेटिंग का ध्यान रखना जरूरी है. 3 स्टार और 5 स्टार AC बिजली की खपत में अंतर दिखाते हैं. 5 स्टार AC थोड़ा महंगा होता है, लेकिन लंबे समय में बिजली का बिल कम रखता है.
आज बाजार में इतने सारे ऑप्शन मौजूद हैं कि सही AC चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. स्प्लिट AC, विंडो AC और टॉवर स्टैंड AC जैसे कई ऑप्शन उपलब्ध हैं. यहां जानिए 5 बेस्ट AC के बारे में...
1. Carrier 1 Ton 3 Star Split AC - ये एक 3 स्टार वाला स्प्लिट AC है, जो तेजी से कूलिंग देता है और ठीक बजट में आ जाता है.
2. Panasonic 1 Ton 5 Star Split Inverter AC - 5 स्टार इन्वटर स्प्लिट AC, जो बिजली की बचत करता है और चलने पर आवाज भी नहीं करता.1
3. Blue Star 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC - 3 स्टार इन्वटर वाला स्प्लिट AC जो छोटे कमरे के लिए कॉम्पैक्ट और एनर्जी एफिशिएंट ऑप्शन है.
4. LG 1.5 Ton 5 Star Window AC - 5 स्टार वाला विंडो AC जो कूलिंग बढ़िया देता है और टिकाऊ भी है.
5. Hitachi 1.5 Ton 3 Star Window AC - 1.5 टन वाला 3 स्टार विंडो AC जो छोटे से मीडियम कमरे के लिए बढ़िया माना जाता है.
नोट - AC खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि एनर्जी स्टार रेटिंग, इन्वटर टेक्नोलॉजी, वारंटी और सर्विस नेटवर्क भी देखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं