विज्ञापन

AC Price Hike: गर्मी बढ़ते ही एयर कंडीशनर 15% तक महंगा! LG से वोल्‍टास तक, 1 और 2 टन वाला एसी कितने का मिलेगा?

AC Price Hike News: कीमतें बढ़ने के बावजूद कंपनियों को उम्मीद है कि इस साल बिक्री में 15% तक की जोरदार ग्रोथ देखी जाएगी. इसके पीछे बढ़ती गर्मी और पावर सेविंग फीचर्स को बड़ा फैक्‍टर माना जा रहा है.

AC Price Hike: गर्मी बढ़ते ही एयर कंडीशनर 15% तक महंगा! LG से वोल्‍टास तक, 1 और 2 टन वाला एसी कितने का मिलेगा?
AC के दाम कुछ कंपनियों ने बढ़ा दिए हैं, जबकि कुछ कंपनियां बढ़ाने वाली हैं.

मार्च में ही मई-जून वाली गर्मी पड़ने लगी है और लोग अपने घरों में AC यानी एयर कंडीशनर के बगैर नहीं रह पा रहे हैं. जिनके घर में AC नहीं लगी है, वो खरीद कर लगवाने की सोच रहे हैं. वहीं जिनके घर AC लगी है, और कम पड़ रही है, वो एक्‍सट्रा AC लगवाने की सोच रहे हैं. ऐसे में भीषण गर्मी की शुरुआत से पहले ही एयर कंडीशनर (AC) के बाजार में तपिश महसूस होने लगी है. इन सबके बीच एक खबर परेशानी बढ़ाने वाली है. खबर ये है कि देश की दिग्गज एसी निर्माता कंपनियों ने कच्चे माल की बढ़ती लागत और सप्लाई चेन के खर्चों का बोझ कम करने के लिए कीमतों में 5 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का फैसला किया है.

किन कंपनियों ने बढ़ाए दाम? 

फरवरी से अप्रैल के बीच लागू होने वाली यह बढ़ोतरी डाइकिन (Daikin), वोल्टास (Voltas), ब्लू स्टार (Blue Star), एलजी (LG), हायर (Haier) और मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज (Mitsubishi) जैसी बड़ी कंपनियों द्वारा की जा रही है. कीमतों में यह बदलाव ठीक उस समय हो रहा है, जब ग्राहक गर्मी के सीजन के लिए नए एसी खरीदने की योजना बना रहे हैं.

दाम बढ़ने के 3 बड़े  कारण 

  1. कच्चा माल: तांबे (Copper) जैसे प्रमुख कच्चे माल की कीमतों में भारी उछाल आया है. ग्‍लोबल मार्केट में सोने-चांदी के अलावा तांबे की कीमतें खूब बढ़ी हैं, जो कि एसी निर्माण में एक मुख्‍य कंपोनेंट है. 
  2. अमेरिकी डॉलर और आयात: अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड ऊंचाई पर होने से विदेशों से आने वाले कलपुर्जे महंगे हो गए हैं. रुपये की गिरावट ने चिंता 
  3. ऊर्जा मानक (Energy Standards): सरकार के नए ऊर्जा-दक्षता मानकों के कारण अब एसी अधिक बिजली बचाने वाले तो हो गए हैं, लेकिन उनकी निर्माण लागत भी बढ़ गई है.

कोई 10 तो कोई 15 फीसदी तक बढ़ाएगा दाम 

डाइकिन इंडिया (Daikin India): चेयरमैन कंवलजीत जावा के अनुसार, अप्रैल से कीमतें 12% तक बढ़ेंगी. उन्होंने बताया कि वैश्विक उथल-पुथल के कारण माल ढुलाई लागत (Freight Cost) भी बढ़ी है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

ब्लू स्टार (Blue Star): कंपनी के MD बी त्यागराजन ने बताया कि कंपनी 8-10% की बढ़ोतरी पहले ही कर चुकी है. राहत की बात यह है कि बाजार में पुराना स्टॉक होने के कारण ग्राहकों को इसका असर धीरे-धीरे महसूस होगा.

वोल्टास (Voltas): टाटा समूह की कंपनी वोल्‍टास ने भी मॉडलों के आधार पर 5-15% का प्राइस एडजस्‍ट कर रही है. यानी इस कंपनी का एसी लगाना भी पहले की तुलना में महंगा हो सकता है.

1 टन, 1.5 टन और 2 टन वाला एसी कितने का मिलेगा?

अब सवाल यही है कि ग्राहकों को एसी खरीदना कितना महंगा पड़ने वाला है. अब हिटाची 2 टन वाला एसी (Hitachi 2 Ton 3 Star Xpandable Inverter Split AC) की बात करें तो ये अमेजॉन पर ऑनलाइन करीब 45 हजार रुपये में मिल रहा है. ये आने वाले समय में 4 से 5 हजार रुपये महंगा हो सकता है. हालांकि अभी पक्‍के तौर पर ऐसा नहीं कहा जा सकता. 

डाइकिन इंडिया (DAIKIN) एक टन वाला 3 स्‍टार इन्‍वर्टर स्पिलिट एसी(1 Ton 3 Star Inverter Split AC) करीब 32,000 रुपये का मिल रहा है. 12 फीसदी तक कीमतें बढ़ीं तो ये एसी 35,840 रुपये के करीब पड़ेगा. 

ब्‍लू स्‍टार का 1.5 टन वाला 5 स्‍टार रेटेड एसी करीब 41,000 रुपये में मिल रहा है, अगर कीमतें 10% तक बढ़ती हैं, तो यही एसी 45,000 रुपये में मिलेगा. वहीं Voltas का 1.5  टन वाला एसी जो अभी 30,000 रुपये में मिल रहा है, आने वाले समय में उसकी कीमत 34,000 रुपये के करीब हो सकती है. 

कीमतें बढ़ने के बावजूद कंपनियों को उम्मीद है कि इस साल बिक्री में 15% तक की जोरदार ग्रोथ देखी जाएगी. इसके पीछे मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी का पूर्वानुमान और नए स्टार-रेटेड मॉडलों से होने वाली बिजली की बचत को प्रमुख कारण माना जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com