विज्ञापन

अब कार की स्क्रीन पर देखिए Apple TV! iPhone यूज़र्स के लिए Apple ला रहा है बड़ा फीचर

इस CarPlay में एक अलग सेक्शन होगा, जहां से यूज़र शो और फिल्में चुन सकेंगे. यह सिर्फ स्क्रीन मिररिंग नहीं होगी, बल्कि यूज़र वहीं से नया एपिसोड शुरू कर सकते हैं या जहां छोड़ा था, वहीं से देखना जारी रख सकते हैं.

अब कार की स्क्रीन पर देखिए Apple TV! iPhone यूज़र्स के लिए Apple ला रहा है बड़ा फीचर

Apple जल्द ही iPhone यूज़र्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च कर सकती है, जिससे वे अपनी कार की स्क्रीन पर Apple TV के शो और फिल्में देख सकेंगे. इस फीचर का नाम है 'AirPlay Video in the car'. यह सुविधा सिर्फ उन कारों में काम करेगी, जिनमें Apple CarPlay सपोर्ट मौजूद है. 

कैसे करेगा काम AirPlay Video?
“AirPlay Video in the car” की मदद से यूज़र अपने iPhone से वीडियो सीधे कार की स्क्रीन पर स्ट्रीम कर सकेंगे. यहां खास बात यह है कि Apple TV का सीधा इंटीग्रेशन दिया जाएगा. यह फीचर iPhone यूज़र्स को अपने पसंदीदा वीडियो कार की CarPlay स्क्रीन पर देखने की सुविधा तभी देगा जब कार पार्क होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस CarPlay में एक अलग सेक्शन होगा, जहां से यूज़र शो और फिल्में चुन सकेंगे. यह सिर्फ स्क्रीन मिररिंग नहीं होगी, बल्कि यूज़र वहीं से नया एपिसोड शुरू कर सकते हैं या जहां छोड़ा था, वहीं से देखना जारी रख सकते हैं. इससे कार के अंदर एंटरटेनमेंट का अनुभव और बेहतर हो जाएगा.

सुरक्षा कारण बनी वजह
सुरक्षा और नियमों को ध्यान में रखते हुए, यह फीचर केवल तब काम करेगा जब कार खड़ी होगी. ड्राइविंग के दौरान वीडियो स्ट्रीमिंग की अनुमति नहीं दी जाती है. 

इसके अलावा, हर कार में यह फीचर अपने आप उपलब्ध नहीं होगा. कार बनाने वाली कंपनियों को अपने इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपडेट करना होगा, ताकि वह CarPlay और AirPlay वीडियो इंटीग्रेशन को सपोर्ट कर सके.

iOS 26.4 के साथ और क्या बदलेगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 26.4 बीटा में CarPlay के लिए वॉयस-बेस्ड कन्वर्सेशनल ऐप्स को भी सपोर्ट दिया जाएगा. हालांकि यह सपोर्ट सीमित हो सकता है. उदाहरण के लिए, थर्ड-पार्टी AI ऐप्स को “Hey Siri” जैसे वेक वर्ड से सीधे एक्टिवेट करने की अनुमति शायद न मिले. यूज़र्स को पहले ऐप को मैन्युअली खोलना पड़ सकता है, फिर चैटबॉट से बातचीत करनी होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com