iPhone 18 Launch, Apple Event 2026: Apple का 'Surprise and Shine' इवेंट आज होने वाला है. लंबे समय के बाद टिम कुक की जगह Apple के नए CEO John Ternus कीनोट से शुरू करेंगे. कोरोना के बाद पहली बार कंपनी का ये इन-पर्सन इवेंट होने जा रहा है. ये इवेंट 9 सितंबर को भारतीय समयानुसार (IST) रात 10:30 बजे Apple Park में आयोजित किया जाएगा.
Apple इस पूरे इवेंट को अपनी आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और YouTube पर लाइव स्ट्रीम करेगा. इसके अलावा आप इस पेज को भी रिफ्रेश करके इवेंट और आने वाले आईफोन की लेटेस्ट जानकारी हासिल कर सकते हैं. इस इवेंट के दौरान iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च हो सकते हैं. इसके अलावा कंपनी फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है. साथ ही Apple Watch Series 12 और नई Apple Watch Ultra लॉन्च हो सकती हैं.
iPhone Duo की कीमत

iPhone Duo Launch: बैक पर मिलेंगे दो कैमरे
iPhone Duo के रियर पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है.इसको केवल eSIM वैरिएंट के साथ खरीदा जा सकता है.
iPhone Duo Launch: Duo में मिलेंगे ये फीचर्स
Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo में स्लिम टाइटेनियम बॉडी दी गई है. जिसे इसके डुअल-स्क्रीन सेटअप के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया गया है. कंपनी ने कहा है कि आउटर और इनर स्क्रीन के बीच स्मूथ स्विचिंग के लिए दोनों डिस्प्ले में एक जैसा आस्पेक्ट रेशियो रखा गया है.
फेसटाइम कैमरा डिस्प्ले के नीचे (अंडर-डिस्प्ले) दिया गया है, जबकि इसका वेरिएबल-टॉर्क हिंज फोन को खोलने पर इनर स्क्रीन को पूरी तरह फ्लैट रखता है और बंद करते समय स्मूथ व सुरक्षित लॉक के लिए मैग्नेट्स का इस्तेमाल करता है.
अनफोल्ड होने पर, iPhone Duo कंपनी का अब तक का सबसे पतला आईफोन बन जाता है. फोल्डेबल अनुभव के लिए iOS 27 को भी नए सिरे से तैयार किया गया है. स्क्रीन स्पेस को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने और अंगूठे की आसान पहुंच में रखने के लिए कंट्रोल्स को साइड्स में शिफ्ट किया गया है.

iPhone 18 Pro Launch LIVE: iPhone Duo लॉन्च
आखिरकार कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च हो गया है. Apple के इस फोन का इंतजार काफी समय से था.

iPhone 18 Pro Launch LIVE: कीमत का खुलासा
iPhone 18 Pro की कीमत का खुलासा हो गया है. फोन को 1199 डॉलर की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है. जबकि iPhone 18 Pro Max को 1299 डॉलर में खरीदा जा सकता है. इसको 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है. इन फोन की भारतीय कीमत का खुलासा कंपनी जल्द कर सकती है.
iPhone 18 Pro Launch LIVE: डायनेमिक आइलैंड में भी बदलाव
नए आईफोन के डायनेमिक आइलैंड में भी बदलाव किया गया है. इससे यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलता है.

iPhone 18 Pro Launch LIVE: कैमरा में बड़ा बदलाव
iPhone 18 Pro सीरीज के साथ कंपनी अब तक सबसे एडवांस कैमरा पेश कर रही है. पहली बार कंपनी ने अपर्चर मोड दिया है. इससे लाइट इंटेंसिटी को यूजर्स कंट्रोल कर सकते हैं. हार्डवेयर के अलावा सॉफ्टवेयर के साथ कंपनी कैमरा को और एडवांस बना रही है. शटर स्पीड से लेकर कलर तक कर सकते हैं बदलाव. कैमरा में टेक्सचर का भी ऑप्शन दिया गया है.

iPhone 18 Pro Launch LIVE: बैटरी को किया गया इम्प्रूव
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में फास्ट चार्जिंग और बैटरी को इम्प्रूव किया गया है. iPhone 18 Pro Max की बैटरी अब तक के आईफोन से ज्यादा पावरफुल है.
iPhone 18 Pro Launch LIVE: A20 Pro चिपसेट से लैस होंगे नए आईफोन
A20 Pro चिपसेट से लैस होंगे नए आईफोन्स, कंपनी ने दावा किया है ये पहले से कई गुना फास्ट होगा और कई एआई टास्क को पूरा कर सकता है. साथ ही फोन को गर्म होने से भी बचाएगा. गेमिंग से लेकर वीडियो एडिटिंग तक आसानी से हैंडल कर लेगा नया चिपसेट.

iPhone 18 Pro Launch LIVE: यूजर्स को मिलेगा SIRI का AI वर्जन
Apple ने iPhone को एक इंटेलिजेंट पर्सनल हब के रूप में पेश करना शुरू कर दिया है. SIRI AI कई भाषाओं में उपलब्ध होगी.
iPhone 18 Pro Launch LIVE: नई SIRI बढ़ाएगी यूजर्स का एक्सपीरियंस

इस बार iPhone 18 Pro सीरीज कई AI फीचर्स से लैस है. नई SIRI से यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा. अब यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा.
iPhone 18 Pro Launch LIVE: स्टेज पर John Ternus ने संभाली कमान

जैसी उम्मीद थी ऐपल के नए CEO John Ternus ने स्टेज पर कमाल संभाल ली है. वह ही नए आईफोन को पेश करेंगे. हालांकि, शुरुआत में टिम कुक भी झलक दिखाई गई थी.
iPhone 18 Pro Launch LIVE: आईफोन लॉन्च इवेंट हो गया शुरू
शुरू हो गया Apple का Surprise and Shine इवेंट. नए आईफोन को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट. आईफोन कैमरे से शूट की गई मूवी दिखाई जा रही है.
iPhone 18 Pro Launch LIVE: बस कुछ मिनट्स में नए आईफोन होंगे सामने
कैमरा ऑन.. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च इवेंट अब कुछ मिनटों में शुरू होने वाला है. साथ ही कंपनी iPhone Fold Ultra, Apple Watch 12, Watch Ultra 4 और न्यू AirPods को भी लॉन्च करने वाली है.
iPhone 18 Pro Launch LIVE: John Ternus पेश करेंगे नए आईफोन
Apple के नए CEO John Ternus पहली बार स्टेज पर दिखेंगे. John Ternus नए आईफोन को पेश करेंगे.
iPhone 18 Pro Launch LIVE: Dynamic Island में हो सकता है बदलाव
Apple अपने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के फ्रंट में चेंज कर सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, Dynamic Island पहले से ज्यादा पतला हो सकता है. इससे ज्यादा स्क्रीन मिलेगी.
iPhone 18 Pro Launch LIVE: बस आधे घंटे बाद दिखेगा iPhone 18 Pro
Apple इवेंट शुरू होने में बस अब आधा घंटा बाकी रह गया है. इसके बाद हम पहली बार ऑफिशियली iPhone 18 Pro देख पाएंगे.
iPhone 18 Launch LIVE: 3000 डॉलर तक जा सकता है iPhone Duo का दाम
Apple के फोल्डेबल फोन को कंपनी iPhone Duo नाम दे सकती है. इसकी कीमत लगभग 2 हजार डॉलर से 2TB वैरिएंट के लिए 3 हजार डॉलर तक जा सकती है. इसके साथ Apple Pencil का सपोर्ट मिल सकता है. इसको व्हाइट और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है.
iPhone 18 Launch LIVE: 18 सितंबर से मिल सकते हैं नए आईफोन
पिछले रिकॉर्ड को देखे तो कीनोट के बाद आने वाले फ्राइडे को कंपनी iPhone को उपलब्ध करवाती है. इस साल 18 सितंबर पड़ रहा है. हालांकि, प्री-ऑर्डर पहले से उपलब्ध हो जाएंगे.
iPhone 18 Pro Launch LIVE: आईफोन के कलर को लेकर आई जानकारी
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के कलर ऑप्शन का लेकर आई जानकारी. Mark Gurman के अनुसार, इस बार आईफोन ब्लू, ब्लैक, लाइट और बर्गंडी कलर ऑप्शन में आ सकता है.
I expect the following iPhone 18 Pro colors: black, light blue, silver and burgundy. iPhone Duo colors: dark blue and white. https://t.co/58VLtVNka6
— Mark Gurman (@markgurman) September 9, 2026
iPhone 18 Pro Launch Live Update: कैमरा में हो सकता बड़ा बदलाव
CEO John Ternus ने कैमरा को लेकर बड़ा हिंट दिया है. कहा जा रहा है कि एक मैकेनिकल लेंस दिया जा सकता है. इससे यूजर्स कंट्रोल कर सकते हैं कितनी लाइट कैमरे में कैप्चर होगी. इसका फायदा अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में फोटो क्लिक करने में होगा.
Apple iPhone 18 Pro Launch Live Updates: CEO John Ternus के साथ पंजाबी गायक AP Dhillon
Apple इवेंट से पहले CEO John Ternus के साथ पंजाबी गायक AP Dhillon के साथ ऐपल पार्क में नजर आए. ये फोटो तेजी से इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है.

Apple iPhone 18 Pro Launch Live Updates: Watch Ultra 4 भी होगी लॉन्च
iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के अलावा कंपनी iPhone Fold/Ultra/Duo लॉन्च करने वाली है. साथ ही कंपनी Apple Watch Series 12 को Watch Ultra 4 के साथ पेश कर सकती है. लीक्स की माने तो कंपनी AirPods 5 भी लॉन्च करने वाली है. बस थोड़ा इंतजार हमें अभी इवेंट के लिए करना होगा.
Apple iPhone 18 Pro Launch Live Updates: Samsung का iPhone Fold पर तंज
माना जा रहा है कि Apple इवेंट में iPhone Fold को भी पेश किया जाएगा. लेकिन, अब सैमसंग ने अपने यूट्यूब चैनल पर Samsung Fold फोन दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट करके ऐपल पर तंज कसा है.

Apple iPhone 18 Pro Launch Live Updates: Apple के Stores डाउन
नए iPhone लॉन्च से पहले कंपनी के ऑनलाइन स्टोर्स दुनियाभर में डाउन हो गए हैं. हालांकि, नए प्रोडक्ट को पेश करने से पहले कंपनी ऐसा करती है.
Apple के नए CEO ने शेयर किया वीडियो
Apple के नए CEO John Ternus ने लॉन्च इवेंट शुरू होने से पहले एक प्रोमो वीडियो X पर शेयर किया है. माना जा रहा है कि जॉन टर्नस ही नए आईफोन को पेश करेंगे. नीचे देखें वीडियो
— John Ternus (@johnternus) September 9, 2026
Apple के इवेंट आज इन प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जा सकता है. देखिए लिस्ट

X पर नई हार्ट इमोजी
Apple Event का जादू अब माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट X पर भी चल रहा है. अभी X पर पोस्ट लाइक करने पर आपको खास ऐपल का साइन दिखेगा.

लॉन्च से पहले कीमत लीक
लॉन्च से ठीक पहले नई लीक आ गई है. इसमें iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत के बारे में खुलासा किया गया है.
iPhone 18 Pro:
256GB: $1,199
512GB: $1,399
1TB: $1,599
2TB: $2,099
iPhone 18 Pro Max:
256GB: $1,299
512GB: $1,499
1TB: $1,699
2TB: $2,199
यानी नए आईफोन की कीमत पुराने मॉडल से 100 डॉलर ज्यादा हो सकती है. मेमोरी प्राइस बढ़ने के बाद भी 100 डॉलर का ही बढ़ना बताता है कि कंपनी ज्यादा कीमत न बढ़ाकर अपनी सेल को मजबूत करना चाह रही है.
फोल्डेबल iPhone का नाम होगा iPhone Duo!
इवेंट शुरू होने से पहले एक नई रिपोर्ट सामने आई है. इसमें कहा गया है कि iPhone फोल्ड का नाम अल्ट्रा ना होकर iPhone Duo हो सकता है. ये Apple Pencil सपोर्ट के साथ आ सकता है.
iPhone Ultra ❌ iPhone Duo ✅
— Devanshu Dhandhal (@mrtechpedia) September 9, 2026
The name and pricing just leaked hours before the event, and it's INSANE
Here is what you need to know:
* Yes, it finally supports the Apple Pencil ✏️
* Yes, the folding crease is still obvious 😬
* Base price: $2,500 (Approx ₹2,38,000) 💀 pic.twitter.com/mLdRplTWN4
पहली बार दिख सकता है फोल्डेबल आईफोन
आज हमें पहली बार फोल्डेबल iPhone देखने को मिल सकतता है. कई लीक्स के अनुसार, इसको iPhone Ultra नाम दिया गया है. ये बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन के साथ आ सकता है. बताया जा रहा है कि इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होने वाली है. इसको 2500 डॉलर यानी लगभग 2.5 लाख रुपये में पेश किया जा सकता है.