विज्ञापन

Amazon Kindle यूजर ध्यान दें! इस दिन के बाद डाउनलोड नहीं कर पाएंगे नई किताबें!

Amazon Kindle support ending: अगर आपने 20 मई 2026 के बाद अपने Kindle डिवाइस को reset किया या account से deregister किया, तो आप उसे दोबारा register नहीं कर पाएंगे.

Amazon Kindle यूजर ध्यान दें! इस दिन के बाद डाउनलोड नहीं कर पाएंगे नई किताबें!
Kindle यूजर्स के लिए झटका, अब नहीं डाउनलोड कर पाएंगे नई किताबें

Amazon ने अपने पुराने Kindle डिवाइसेज को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. कंपनी ने घोषणा की है कि वह 20 मई 2026 से कई पुराने Kindle मॉडल्स का सपोर्ट बंद कर देगी. इसमें Kindle Keyboard, फर्स्ट जनरेशन का Kindle Paperwhite और 2012 या उससे पहले लॉन्च हुए कई अन्य डिवाइसेज शामिल हैं. इस फैसले का असर उन यूजर्स पर पड़ेगा जो अभी भी इन पुराने ई-रीडर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.

इस बदलाव के बाद ये डिवाइसेज पूरी तरह बंद नहीं होंगे, लेकिन उनकी सुविधाएं काफी सीमित हो जाएंगी. यानी आप इन पर नई किताबें खरीद या डाउनलोड नहीं कर पाएंगे, लेकिन पहले से डाउनलोड की गई किताबें पढ़ सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Kindle Store का एक्सेस हो जाएगा बंद

20 मई 2026 के बाद सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि इन पुराने Kindle डिवाइसेज पर Kindle Store का एक्सेस बंद कर दिया जाएगा. इसका मतलब है कि यूजर्स अब नए ई-बुक्स खरीद नहीं पाएंगे, न ही लाइब्रेरी से किताबें उधार ले सकेंगे और न ही सीधे डिवाइस पर डाउनलोड कर पाएंगे.

हालांकि, अगर आपके Kindle में पहले से किताबें डाउनलोड हैं, तो आप उन्हें पढ़ सकते हैं. लेकिन नए कंटेंट तक पहुंच पूरी तरह बंद हो जाएगी.

Reset या Deregister करने पर बड़ी समस्या

एक और जरूरी बात यह है कि अगर आपने 20 मई 2026 के बाद अपने Kindle डिवाइस को reset किया या account से deregister किया, तो आप उसे दोबारा register नहीं कर पाएंगे. इसका मतलब यह है कि एक बार reset करने के बाद आपका डिवाइस लगभग बेकार हो सकता है, क्योंकि उसमें नई किताबें जोड़ने का कोई तरीका नहीं रहेगा.

ये भी पढ़ें - WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे Chat, जानिए नया गुप्त फीचर

इसलिए जो यूजर्स इन पुराने डिवाइसेज का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना होगा.

किन-किन डिवाइसेज पर पड़ेगा असर?

Amazon के इस फैसले का असर कई पुराने Kindle मॉडल्स पर पड़ेगा. इनमें पहली और दूसरी पीढ़ी के Kindle, Kindle DX, Kindle Keyboard, Kindle 4 और 5, Kindle Touch और पहला Kindle Paperwhite शामिल हैं. कुल मिलाकर 2012 या उससे पहले लॉन्च हुए सभी Kindle डिवाइसेज इस बदलाव के दायरे में आते हैं.

Amazon ने क्या कहा?

Amazon का कहना है कि इन डिवाइसेज को 10 से 18 साल तक सपोर्ट दिया गया है, जो कि काफी लंबा समय है. कंपनी के अनुसार, नई टेक्नोलॉजी के आने के कारण पुराने हार्डवेयर को सपोर्ट करना मुश्किल हो गया है.

कंपनी अब यूजर्स को ईमेल के जरिए जानकारी दे रही है और नए Kindle डिवाइसेज खरीदने के लिए ऑफर्स भी दे रही है, ताकि लोग अपग्रेड कर सकें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com