टखने की चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए तेज गेंदबाज जहीर खान की पिछले सोमवार को सर्जरी हुई और वह इससे अच्छी तरह उबर रहे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
टखने की चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए तेज गेंदबाज जहीर खान की पिछले सोमवार को सर्जरी हुई और वह इससे अच्छी तरह उबर रहे हैं। लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में सिर्फ 13.3 ओवर गेंदबाजी करने के बाद जहीर चोटिल हो गए थे। सोमवार को उनका ऑपरेशन हुआ। जहीर ने ट्विटर पर अपने पेज पर लिखा, सोमवार को टखने का ऑपरेशन हुआ। उन्होंने लिखा, अच्छी तरह उबर रहा हूं...बैसाखियों पर चलने की आदत बना रहा हूं। इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट की शृंखला के लिए जहीर को भारत की संभावनाओं के लिए अहम माना जा रहा था, लेकिन पहले टेस्ट में 13.3 ओवर में दो विकेट चटकाने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए और फिर दोबारा सीरीज में खेलने नहीं उतरे। आरपी सिंह को जहीर की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है और टीम पहले ही सीरीज और दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम की रैंकिंग गंवा चुकी है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, जहीर खान, सर्जरी, ऑपरेशन