भारतीय पहलवानों ने हंगरी में 23 से 28 अगस्त तक हंगरी के जोम्बाथले में हुई विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण समेत नौ पदक हासिल किए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय पहलवानों ने हंगरी में 23 से 28 अगस्त तक हंगरी के जोम्बाथले में हुई विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण समेत नौ पदक हासिल किए। भारतीय कुश्ती टीम ने पुरुष फ्री-स्टाइल में एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य और महिला स्पर्धा में एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। पदक विजेता इस प्रकार हैं--- फ्री-स्टाइल : आशीष (58 किग्रा) स्वर्ण पदक; बजरंग सिंह (54 किग्रा), दिनेश कुमार (69 किग्रा) दोनों रजत पदक; मंगल कादयान (42 किग्रा), देवी सिंह (50 किग्रा) और प्रवीण (63 किग्रा) तीनों कांस्य पदक। महिला कुश्ती : पूजा ढान्डा (56 किग्रा) रजत पदक; ऋतु (52 किग्रा) और ललिता (52 किग्रा) दोनों कांस्य पदक।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पहलवान, विश्व, कैडेट, चैम्पियनशिप, पदक