विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2017

वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप: भारत का अभियान बिना पदक के खत्म हुआ

बजरंग पूनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के अपने रेपेचेज दौर में हार गए. इससे भारत ने अपना अभियान एक भी पदक जीते बिना निराशाजनक तरीके से समाप्त किया.

वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप: भारत का अभियान बिना पदक के खत्म हुआ
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया. (फाइल फोटो)
  • भारत का कोई भी पहलवान पोडियम पर जगह नहीं बना सका
  • भारत की तरफ से इस बार 24 सदस्यीय दल ने लिया था हिस्सा
  • पिछली बार भी भारत को इस टूर्नामेंट से खाली हाथ लौटना पड़ा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: बजरंग पूनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के अपने रेपेचेज दौर में हार गए. इससे भारत ने अपना अभियान एक भी पदक जीते बिना निराशाजनक तरीके से समाप्त किया. दिलचस्प बात है कि यह लगातार दूसरी विश्व चैंपियनशिप है जब भारतीय पहलवान खाली हाथ वापस लौटे हैं. पिछले साल बुडापेस्ट में भी देश कोई पदक नहीं जीता पाया था.

यह भी पढ़ें : पेशेवर कुश्ती लीग से हटे योगेश्वर दत्त, बजरंग भारत के सबसे महंगे पहलवान 

मौके का फायदा नहीं उठा सके बजरंग
आज अंतिम 16 में हारने के बावजूद बजरंग के पास कांस्य पदक के प्ले आफ दौर में जीतने का अच्छा मौका था लेकिन वह मौकों का फायदा नहीं उठा सके. हाल में एशियाई चैंपियन बने बजरंग से काफी उम्मीदें थी. लेकिन वह अपने तुर्की के प्रतिद्वंद्वी मुस्तफा काया को रेपेचेज बाउट में पस्त करने में असफल रहे और 3-8 से हार गए. भारत के 24 सदस्यीय दल में से कोई भी पोडियम में जगह नहीं बना सका, क्योंकि सभी अपने संबंधित वजन वर्गों के शुरुआती दौर में बाहर हो गए.

यह भी पढ़ें : विश्‍व कुश्‍ती चैंपियनशिप: रियो की पदक विजेता साक्षी मलिक ने किया निराश, पहले ही दौर में हारीं

VIDEO: अखाड़े में उतरे बाबा रामदेव, ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान को दी पटखनी



रेपचेज में भी नहीं मिला फायदा
मुख्य दौर में कोई भी पहलवान लगातार दो बाउट नहीं जीत सका. यहां तक कि जो अपने प्रतिद्वंद्वियां के शानदार प्रदर्शन से रेपचेज में पहुंचने में सफल हुए, वो भी कोई फायदा नहीं उठा सके.कोई भी भारतीय इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कांस्य पदक के प्ले ऑफ में भी नहीं पहुंच सका.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com