उसैन बोल्ट ने 200 मीटर की रेस आसानी से जीत ली। (सौजन्य : AFP)
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बीजिंग में जमैका के एथलीट उसैन बोल्ट ने 200 मीटर की रेस आसानी से जीत ली। हालांकि जस्टिन गैटलिन शुरुआत में बोल्ट से आगे जरूर दिखाई दिए, लेकिन बोल्ट ने जोरदार वापसी करते हुए यह रेस जीत ली। जस्टिन गैटलिन 0.19 सेकेंड से पीछे रह गए।
बोल्ट ने 19.55 सेकंड में यह रेस पूरी की। 200 मीटर दौड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बोल्ट के ही नाम है। उन्होंने 2009 के बर्लिन वर्ल्ड चैंपियनशिप में 19.19 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
उसैन बोल्ट ने 200 मीटर रेस के फाइनल में जस्टिन गैटलिन को हराया। (सौजन्य : Reuters)
बीजिंग वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बोल्ट ने 100 मीटर की रेस भी जीती थी। उन्होंने बीजिंग में ये रेस 9.79 सेकंड में रेस जीती थी। जाहिर है 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में उसैन बोल्ट की बादशाहत को कोई ख़तरा नहीं दिख रहा है।
बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम में सभी की निगाहें बोल्ट और गैटलिन पर टिकी हुई थी। गैटलिन ने सेमीफाइनल में बोल्ट को पीछे छोड़ा था लेकिन 100 मीटर की तरह जमैका के एथलीट ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल के लिये बचाकर रखा था। गैटलिन उनके करीब भी नहीं फटक पाये और उन्हें 19.74 सेकेंड के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 
दक्षिण अफ्रीका के अनासो जोबोदवाना ने 19.87 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया। बोल्ट का यह विश्व चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में चौथा स्वर्ण पदक है। उन्होंने 2008 में बीजिंग ओलंपिक खेलों से लेकर अब तक 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में 12 में से 11 स्वर्ण पदक जीते हैं। 
वह केवल दीगू में 2011 में विश्व चैंपियनशिप में 100 मीटर में गलत शुरुआत के कारण खिताब नहीं जीत पाये थे। बोल्ट ने बाद में कहा, ‘कोई संदेह नहीं है। मैंने आपको कहा था कि मैं जीत दर्ज करूंगा। जब 200 मीटर की बात आती है तो मैं अलग तरह का इंसान बन जाता हूं।’
बोल्ट ने 19.55 सेकंड में यह रेस पूरी की। 200 मीटर दौड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बोल्ट के ही नाम है। उन्होंने 2009 के बर्लिन वर्ल्ड चैंपियनशिप में 19.19 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
उसैन बोल्ट ने 200 मीटर रेस के फाइनल में जस्टिन गैटलिन को हराया। (सौजन्य : Reuters)बीजिंग वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बोल्ट ने 100 मीटर की रेस भी जीती थी। उन्होंने बीजिंग में ये रेस 9.79 सेकंड में रेस जीती थी। जाहिर है 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में उसैन बोल्ट की बादशाहत को कोई ख़तरा नहीं दिख रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के अनासो जोबोदवाना ने 19.87 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया। बोल्ट का यह विश्व चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में चौथा स्वर्ण पदक है। उन्होंने 2008 में बीजिंग ओलंपिक खेलों से लेकर अब तक 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में 12 में से 11 स्वर्ण पदक जीते हैं।

वह केवल दीगू में 2011 में विश्व चैंपियनशिप में 100 मीटर में गलत शुरुआत के कारण खिताब नहीं जीत पाये थे। बोल्ट ने बाद में कहा, ‘कोई संदेह नहीं है। मैंने आपको कहा था कि मैं जीत दर्ज करूंगा। जब 200 मीटर की बात आती है तो मैं अलग तरह का इंसान बन जाता हूं।’
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप, बीजिंग, यूसेन बोल्ट, 200 मीटर रेस, World Athletics Championships, Beijing, Usain Bolt, 200 Meter Race, उसैन बोल्ट