रोजर फेडरर ने खिताबी जीत के बाद राफेल नडाल की जमकर प्रशंसा की (फाइल फोटो)
- रोजर फेडरर ने मैच के बाद राफेल नडाल की जमकर प्रशंसा की
- कहा- राफेल ने जिस तरह से चोट से वापसी की, वह काबिलेतारीफ
- नडाल बोले, प्रतिद्वंद्वी और दोस्त के रूप में फेडरर की इज्जत करता हूं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न:
ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेंस फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल को कड़े मुकाबले में शिकस्त देकर विजेता बनने के बाद स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने अपनी विनम्रता से भी खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया. फेडरर ने मैच के बाद राफेल नडाल की जमकर प्रशंसा की और उन्हें 'फाइटर' बताया. यही नहीं, फेडरर ने कहा कि यदि वे फाइनल में नडाल से हार जाते तो भी उन्हें खुशी होती. 18वां ग्रैंडस्लैम जीतने वाले फेडरर ने कहा कि अगर वह फाइनल में अपने पुराने मित्र और चिर-प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल के हाथों हार भी जाते तो भी उन्हें खुशी होती. फेडरर ने मेलबर्न पार्क के रॉड लेवर एरेना में खेला गया फाइनल 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-4 से जीता. यह मैच तीन घंटे 37 मिनट चला. फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना 100वां मैच खेला.
फेडरर ने दिग्गज रॉड लेवर के हाथों से ट्रॉफी ग्रहण करने के बाद कहा, "मेरे लिए यह महान पल है. मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि मैंने और राफेल ने फाइनल में जगह बनाई. पांच महीने पहले हम ऐसा सोच भी नहीं सकते थे. मैं अपने साथ-साथ राफेल के लिए भी खुश हूं. राफेल ने जिस तरह से चोट से वापसी की है, वह काबिलेतारीफ है मैं अगर आज उनके हाथों हार भी जाता तो मुझे खुशी होती.' दूसरी ओर, नडाल ने कहा कि वह एक प्रतिद्वंद्वी और दोस्त के तौर पर फेडरर की काफी इज्जत करते हैं. नडाल ने कहा, 'हमने कई बार फाइनल खेला है और हम एक दूसरे के खेल की कद्र करते हैं. यह ट्रॉफी (उपविजेता) वाली, अच्छी है लेकिन विजेता वाली ट्रॉफी मिलती तो मुझे और अच्छा लगता. मैं अगले साल फिर से यहां खिताबी जीत के लिए प्रयास करूंगा.'
दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियो में शुमार फेडरर इसके साथ ही तीन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट को पांच या पांच से अधिक बार जीतने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने मेलबर्न पार्क के रॉड लेवर एरेना में खेले गए खिताबी मुकाबले में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल को मात देकर यहां पांचवीं बार खिताबी जीत दर्ज की. फाइनल मैच तीन घंटे 37 मिनट चला. फेडरर ने जहां अपना 18वां ग्रैंडस्लैम जीता, वहीं नडाल 15वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूक गए. (आईएएनएस से भी इनपुट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं