कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले ऋषिकांत सिंह घुटने की चोट के कारण इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं. ऋषिकांत एशियाई खेलों की टीम में अकेले पुरुष वेटलिफ्टर थे.
मणिपुर के इस वेटलिफ्टर ने 60 किग्रा वेट कैटेगरी में हिस्सा लिया था. उन्हें जुलाई में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से एक हफ़्ते पहले घुटने में चोट लगी थी, जहां उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था.
एक महीने तक रिहैब की सलाह
इंडियन वेटलिफ्टिंग फ़ेडरेशन के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'हमें उम्मीद थी कि एशियाई खेलों से पहले वह ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. उनकी जांच के बाद उन्हें एक महीने तक रिहैब की सलाह दी गई है.'
भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम में चार महिला वेटलिफ्टर
अब एशियाई खेलों के लिए भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम में चार महिला वेटलिफ्टर शामिल हैं- टोक्यो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू (49 किग्रा), ज्ञानेश्वरी यादव (53 किग्रा), निरुपमा देवी (61 किग्रा) और हरजिंदर कौर (69 किग्रा).
वेटलिफ़्टिंग में टीम इंडिया का शेड्यूल
23 सितंबर- सुबह 6:30 बजे से
- महिलाओं का 49kg फ़ाइनल (मीराबाई चानू)
- महिलाओं का 53kg फ़ाइनल (ज्ञानेश्वरी यादव)
25 सितंबर- सुबह 6:30 बजे से
- महिलाओं का 61kg फ़ाइनल (सेरम निरुपमा देवी)
27 सितंबर- सुबह 10 बजे से
- महिलाओं का 69kg फ़ाइनल (हरजिंदर कौर)
एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी
ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को नागोया के पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम में होगी, जबकि क्लोजिंग सेरेमनी उसी जगह पर 4 अक्टूबर को होगी. ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही कई खेल शुरू हो जाएंगे, जिससे कॉम्पिटिशन का समय ऑफिशियल गेम्स की अवधि से ज़्यादा लंबा हो जाएगा. आइची-नागोया के ऑर्गनाइज़र्स ने 43 खेलों और 53 कॉम्पिटिशन वेन्यू की पुष्टि की है, और कुछ इवेंट्स मुख्य होस्ट एरिया के बाहर भी आयोजित किए जाएंगे
ये भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह ने ली वैभव सूर्यवंशी की कड़ी परीक्षा, अफगानिस्तान सीरीज से पहले गुड न्यूज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं