फाइल फोटो
नई दिल्ली:
भारत के स्टार पेशेवर मुक्केबाज और ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह ने 5 अगस्त को अब तक अजेय रहे चीनी प्रतिद्वंद्वी जुल्फिकार मैमतअली के बारे में बातचीत करते हुए चीन के साथ सिक्किम में तनातनी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस समय हालात ठीक नही हैं और वह अपनी जिम्मेदारी समझते हैं. विजेंदर ने पांच अगस्त को होने वाले मुकाबले से पूर्व कहा, ‘मैं अनुभवी हूं. मैं उसे अनुभवी मुक्केबाज नहीं मानता. वह युवा है और मजबूत है और हम इसके लिये तैयार हैं. मेरी इस मुकाबले के लिये रणनीति है जिस पर मैंने अपने कोच के साथ चर्चा की. मेरे कोच ने मुझे शांत बने रहने के लिये कहा है.’
उन्होंने कहा, ‘वह (जुल्फिकार) युवा है और इसलिए वह गलतियां कर सकता है. वह जल्दबाजी में दिख रहा है. पहले दौर में वह सब कुछ हासिल करना चाहेगा लेकिन तब आपको शांत बने रहना होगा.’ विजेंदर अभी डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक मिडिलवेट चैंपियन हैं और वह डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन जुल्फिकार का सामना करेंगे. इस भारतीय मुक्केबाज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह उनके लिये कड़ा मुकाबला नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: विजेंदर को बताऊंगा चीनी लोग क्या कर सकते हैं : चीनी बॉक्सर जुल्पिकार ने मुकाबले से पहले कहा
उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं मानता. अभी काफी मुकाबले लड़ने हैं. मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई चुनौती है. अगर वह आक्रामक होगा तो मैं भी उसी तरह से जवाब दूंगा.’ उन्होंने भारत और चीन के बीच सिक्किम सेक्टर में चल रहे गतिरोध का भी जिक्र किया.
वीडियो : बॉक्सर विजेंदर सिंह से खास बातचीत
विजेंदर ने कहा, ‘मेरी भी जिम्मेदारी है क्योंकि यह भारत और चीन के बीच का मुकाबला है. अभी स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए मैं अपनी जिम्मेदारी समझता हूं.’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं