अर्जेंटीना के जुआन मार्तिन देल पोत्रो ने फेडरर को चार सेट तक चले मुकाबले में हराया (फाइल फोटो)
- सेमीफाइनल में नडाल-फेडरर के मुकाबले का सपना टूटा
- देल पोत्रो ने फेडरर को 7-5, 3-6, 7- 6, 6-4 से हराया
- अब देल पोत्रो को सेमीफाइनल में होगा नडाल से सामना
न्यूयॉर्क:
दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर को यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप से बाहर होना पड़ा है. अर्जेंटीना के जुआन मार्तिन देल पोत्रो ने पांच बार के चैम्पियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर चिर प्रतिद्वंद्वी रफेल नडाल से भिड़ने का फेडरर का सपना तोड़ दिया. ‘जाइंट किलर’ देल पोत्रो ने फेडरर को 7-5, 3-6, 7- 6, 6-4 से हराया.अब उनका सामना सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल से होगा. तीसरी वरीयता प्राप्त फेडरर के बाहर होने से नडाल ने अपनी नंबर वन रैंकिंग सुरक्षित रखी है. उन्होंने रूस के आंद्रेइ रूबलेव को महज 97 मिनट में 6-1, 6 -2, 6-2 से हराया.
यह भी पढ़ें : मांट्रियल मास्टर्स के खिताबी मुकाबले में हारे फेडरर, ज्वेरेव ने चौंकाया
नडाल 26वीं बार अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में खेलेंगे जबकि 24वीं वरीयता प्राप्त देल पोत्रो का यह चौथा ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल है. इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन और विंबलडन जीत चुके फेडरर की यह अप्रत्याशित हार है. उनका देल पोत्रो के खिलाफ रिकार्ड 16-5 का था.
वीडियो: ऑस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर की बादशाहत
देल पोत्रो ने जीत के बाद कहा,‘मेरी सर्विस दमदार थी. फोरहैंड पर मैने अच्छा खेल दिखाया और मैं इस जीत का हकदार था. टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर ने जर्मनी के फिलीप कोलश्रेइबर को 6-4, 6-2, 7-5 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Roger Federer, Juan Martin Del Potro