विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2018

महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने कहा, विश्‍वासघाती नहीं हैं कार्लोस तेवेज

अर्जेंटीना के दिग्‍गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने बोका जूनियर्स के प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वह कार्लोस तेवेज का खुले दिल से स्वागत करें. शंघाई शेनहुआ में खराब प्रदर्शन के बाद तेवेज अपने देश वापसी कर रहे हैं. मेनचेस्टर यूनाइटेड और जुवेंटस के पूर्व स्ट्राइकर ने चीनी सुपर लीग क्लब शेनहुआ के लिए खेले गए 16 मैचों में से केवल एक में गोल किया.

महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने कहा, विश्‍वासघाती नहीं हैं कार्लोस तेवेज
माराडोना ने 1986 में अर्जेंटीना को फुटबॉल वर्ल्‍डकप में चैंपियन बनाया था (फाइल फोटो)
रियो डि जेनेरो: अर्जेंटीना के दिग्‍गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने बोका जूनियर्स के प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वह कार्लोस तेवेज का खुले दिल से स्वागत करें. शंघाई शेनहुआ में खराब प्रदर्शन के बाद तेवेज अपने देश वापसी कर रहे हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मेनचेस्टर यूनाइटेड और जुवेंटस के पूर्व स्ट्राइकर ने चीनी सुपर लीग क्लब शेनहुआ के लिए खेले गए 16 मैचों में से केवल एक में गोल किया. गौरतलब है कि तेवेज दिसम्बर, 2016 में बोका जूनियर्स से शेनहुआ क्लब में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें: माराडोना को मानद नागरिकता मामले में सफाई देने के लिए खानी पड़ी मां की कसम

ब्यूनस आयर्स के क्लब बोका ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि 33 वर्षीय खिलाड़ी तेवेज क्लब में वापसी कर चुके हैं. क्लब ने हालांकि, करार से संबंधित चीजों का खुलासा नहीं किया. इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में माराडोना ने कहा कि तेवेज की ईमानदारी पर सवाल उठाना गलत है.

वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने ओलिंपिक का गोल्‍ड जीता साल 1986 में अर्जेंटीना को फुटबॉल वर्ल्‍डकप में विजेता बनाने वाले माराडोना ने कहा, "तेवेज चीन गए और उन्होंने वहां काफी पैसे कमाए. अब वह बोका में वापसी कर रहे हैं. इस फुटबॉलर ने किसी के साथ भी विश्वासघात नहीं किया है."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com