विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2016

ट्विटर पर फुटबॉल प्रेमियों ने मेसी से की अपील, #Don'tLeaveLio

ट्विटर पर फुटबॉल प्रेमियों ने मेसी से की अपील, #Don'tLeaveLio
लियोनेल मेसी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: अर्जेन्टीना के महान फ़ुटबॉलर लियोनेल मेसी के संन्यास के फ़ैसले के बाद हर तरफ़ से उन पर इस फ़ैसले को वापिस लेने के लिए लोग गुज़ारिश कर रहे हैं। मेसी के फ़ैन्स ने तो ट्विटर पर एक  मुहिम सी छेड़ रखी है, लेकिन ये महज़ फ़ैन्स तक सीमित नहीं। पूर्व फ़ुटबॉल ग्रेट और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति तक ने मेसी को फ़ैसला बदल लेने की बात कही है।

लियोनेल मेसी के कोपा अमेरिका फ़ाइनल में हार के बाद संन्यास के फ़ैसले पर महान फ़ुटबॉलर और अर्जेन्टीना ग्रेट डिएगो मैराडोना ने दोबारा विचार करने को कहा है। मेराडोना ने साफ़ शब्दों में कहा कि मेसी को अर्जेन्टीना के लिए खेलते रहना चाहिए, क्योंकि उनमें वो बात हैं कि वो 2018 में रूस में अर्जेन्टीना को विश्व चैंपियन बना सकें। यही नहीं इसके साथ ही अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति मौरीसियो मैक्री ने ट्वीट कर कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि हम सबको दुनिया के महान फ़ुटबॉलर को आगे भी खेलते देखने का मौका कई वर्षों तक मिलता रहे।

दुनियाभर के फ़ैन्स ने मेसी से अर्जेन्टीना के लिए खेलते रहने की अपील की और हैशटैग #Don'tLeaveLio ग्लोबली, विश्व भर में ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अर्जेन्टीना, कोपा कप 2016, फुटबॉल, Argentina, Lionnel Messi, COPA Cup 2016, लियोनेल मेसी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com