विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2015

मिलिए दुनिया की सबसे मुश्किल साइक्लिंग रेस 'टुअर डि फ्रांस' के चैंपियन से

मिलिए दुनिया की सबसे मुश्किल साइक्लिंग रेस 'टुअर डि फ्रांस' के चैंपियन से
ब्रिटेन के साइकिलिस्ट क्रिस फ्रूम ने टूअर डि फ्रांस की प्रतिष्ठित चैंपियनशिप जीत ली है। वे इस चैंपियनशिप को दो बार जीतने वाले पहले ब्रिटिश साइकिलिस्ट हैं।

तीन सप्ताह तक चली साइकिलिंग की इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए फ्रूम को केवल फिनिशिंग लाइन तक सुरक्षित पहुंचना था। यही वजह है कि अंतिम राउंड की बाजी आंद्‌रे ग्रेपल के नाम होने के बावजूद खिताब क्रिस फ्रूम के नाम रहा। 30 साल के फ्रूम इससे पहले ये खिताब 2013 में भी जीत चुके हैं।

इस बार की रेस फ्रूम ने करीब 3, 360 किलोमीटर लंबी रेस को 84 घंटे, 46 मिनट और 14 सेकेंड में पूरी करने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने कोलंबिया के नाइरो क्विंटाना को 72 सेकेंड के अंतर से पछाड़ा। वहीं स्पेन के अलेजांद्‌रो वेलर्वडे तीसरे स्थान पर रहे।

फ्रूम ने सातवें चरण की रेस के बाद ही यलो जर्सी हासिल कर ली थी और 21वें चरण तक यानी रेस पूरी होने तक उन्होंने उसे अपने कब्जे में रखा।

फ्रूम की इस कामयाबी के बाद ब्रिटेन और टीम स्काई के साइकिलिस्टों ने बीते चार सीजन में से तीन बार टूअर डि फ्रांस का खिताब जीतने का करिश्मा दिखाया है।

क्रिस फ्रूम का जन्म 1985 में नैरोबी में हुआ था। पिता के अंग्रेज होने के नाते फ्रूम को ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। साइकिलिंग की अपनी दिलचस्पी के चलते फ्रूम 2009 में टीम स्काई का हिस्सा बने। इसके बाद से वे लगातार कामयाबियों की राह पर हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिस फ्रूम, टूअर डि फ्रांस, साइकिल रेस, Chris Froome, Tour De France, Cycling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com