प्रैक्टिस करती जर्मन फुटबॉल टीम (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
विश्व कप फुटबॉल के बाद यूरो मुकाबले दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। इस बार टूर्नामेंट फ्रांस में है और सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है। हमेशा की तरह इंग्लैंड से उम्मीदें हैं तो जर्मनी और फ्रांस पर भरोसा है। एक नज़र डालते हैं उन 5 टीमों पर जो इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार हैं।
5. इंग्लैंड
1966 विश्व कप जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम कभी भी बड़े टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाई है और फैंस को मायूस करती रही है। इस बार टीम ने क्वालिफाइंग मैचों के दौरान गज़ब का फॉर्म दिखाया और अपने सभी 10 मुकाबले जीतने वाली एकलौती टीम बनी। वेन रूनी इस बार बेहतरीन लय में हैं लेकिन इंग्लैंड के ग्रुप में रूस, वेल्स और स्लोवाकिया जैसी टीमें हैं इसलिए आगे के दौर के लिए क्वालिफाइ करना आसान नहीं होगा।
4. इटली
पिछले चार में से 2 यूरो टूर्नामेंट्स में इटली की टीम उप विजेता रही है और 1968 के बाद वो इस खिताब को जीतने में नाकाम रहे हैं। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी आंद्रे पिरलो टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। इटली के ग्रुप में बेल्जियम, आयरलैंड और स्वीडन जैसी टीमें हैं जिन्हें हराने के लिए इटली को शानदार खेल खेलना होगा।
3. स्पेन
2008 और 2012 में यूरो कप चैंपियन बनने वाली स्पेन की टीम इस बार खिताब का हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगी लेकिन इसके लिए उसे ग्रुप मुकाबलों में तुर्की, क्रोएशिया और चेक रिबल्किप जैसी टीमों से भिड़ना होगा। पिछले दोनों बार टीम को चैंपियन बनाने वाले ज़्यादातर खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं। 2014 के विश्व कप फुटबॉल में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा इसलिए फैंस को इस टूर्नामेंट से काफी उम्मीदें हैं।
2. फ्रांस
अपने घर में खेल रही फ्रांस की टीम जीत की दूसरी सबसे बड़ी दावेदार है। उसके ग्रुप में रोमानिया, अलबेनिया और स्विटजरलैंड जैसी टीमें हैं और उसको अगले दौर में क्वालिफाई करने में मुश्किल नहीं होनी चाहिए। दो बार के यूरो चैंपियन फ्रांस को उसके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कई जानकार इस बार जीत का प्रबल दावेदार मान रहे हैं।
1. जर्मनी
2008 में उपविजेता, 2012 में सेमीफाइपल, लेकिन इस बार जर्मनी टीम को खिताब से कुछ भी कम नहीं चाहेगी। जो टीम साल 2014 में ब्राजील में चैंपियन बनी थी, उसके लगभग सभी खिलाड़ी इस टीम में शामिल हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म की वजह से टीम जीत की प्रबल दावेदार है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
यूरो 2016, दावेदार टीमें, प्रबल दावेदार, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली, इंग्लैंड, Euro 2016, Top 5 Contendors, Germany, France, Spain, Italy, England