विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2015

टिंटु लुका को मिला ओलिंपिक का टिकट

टिंटु लुका को मिला ओलिंपिक का टिकट
टिंटु लुका (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: पीटी उषा की शिष्य टिंटु लुका को रियो ओलिंपिक्स का टिकट मिल गया है। बीजिंग में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियशिप में महिलाओं की 800 मीटर रेस में पहले ही दौर से लुका बाहर हो गईं, हालांकि सीज़न का अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने रियो का टिकट हासिल कर लिया।

मौजूदा एशियाई चैंपियन और नेशनल रिकॉर्ड धारक लुका ने 2:00:95 सेंकेंड का समय लिया जो उनका सीज़न का बेस्ट प्रदर्शन रहा। पहले छह हीट में लुका सातवें स्थान पर रहीं। सभी 6 हीट्स में टॉप तीन एथलीट्स और बेस्ट समय निकालने वाले एथलीट्स सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं।

लुका का बेहतरीन प्रदर्शन 1:59.17 का है, जो उन्होंने 2010 में निकाला था इस बार लुका ने रियो का क्वालिफ़िकेशन मार्क 2:01.00 को पार कर लिया। वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहले लैप में वह 57.06 सेंकेंड के साथ 8 एथलीटों में सबसे आगे थी लेकिन बाद में अपनी पोजीशन बरकरार नहीं रख सकीं। आखिरी 200 मीटर में 6 एथलीट उनसे आगे निकल गए।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप से भारत के लिए एक निराशाजनक खबर आई। महिलाओं की तीन हजार मीटर स्टीपलचेज़ के फाइनल में ललिता बाबर आठवें स्थान पर रहीं। लगभग 1500 मीटर तक रेस में सबसे आगे रहने के बावजूद ललिता कामयाब नहीं हो पाईं। आखिर में ललिता ने स्टैमिना खो दिया और टॉप 3 तक भी नहीं पहुंच सकीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टिंटु लुका, रियो ओलिंपिक, रेस, एथलेटिक्स, पीटी उषा, Tintu Luka, Olympic, Rio, PT Usha, Atheletes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com