जेम्स रॉड्रिगेज
- फिर मेड्रिड लौट सकते हैं रॉड्रिगेज
- उनका निर्णय थोड़ा सा चौंकाने वाला था-रॉड्रिगेज
- जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख से खेलते हैं रॉड्रिगेज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख से खेलने वाले रियल मेड्रिड के मिडफील्डर जेम्स रॉड्रिगेज ने माना कि जिनेडिन जिदान का कोच के पद से इस्तीफा देने का निर्णय चौंकाने वाले था. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह जिडान की किस बात से परेशान होकर रियल मैड्रिड का साथ छोड़कर बायर्न म्यूनिख चले गए.
यह भी पढ़ें: यह बड़ा कारनामा करने के बाद सुनील छेत्री ने दिया विनम्र बयान
अब जबकि जिडान ने रियल का साथ छोड़ दिया है, तो ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रॉड्रिगेज 2018-19 सीजन के लिए फिर मेड्रिड वापस जा सकते हैं. वजह साफ है कि रॉड्रिगेज को उस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, जिसके चलते उन्हें रियल को टा-टा कहना पड़ा था.
VIDEO: भारत की यह लड़की झुग्गी में रहती है और फुटपाथ पर प्रैक्टिस करती है.
पिछले साल रॉड्रिगेज दो साल के लिए लोन पर बायर्न म्यूनिख में शामिल हुए थे, वह जिडान के मार्गदर्शन में रियल के लिए पूरे 90 मिनट ना खेल पाने से परेशान थे.
'गोल डॉट कॉम' ने रॉड्रिगेज के हवाले से बताया, "उनका निर्णय थोड़ा सा चौंकाने वाला था क्योंकि अपने तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने लगभग सभी ट्रॉफी जीती लेकिन यह उनका निर्णय है. मेरे विचार में उन्होंने तीन सालों तक शानदार काम किया."Unfortunately i have not been able to meet with everyone at BlockShow, but I want to share that JR10 Token will be officially launched on June 12. In future, we hope to create even greater surprises through JR10 Token! @self_sell" pic.twitter.com/h0M51QT2xy
— James Rodríguez (@jamesdrodriguez) May 28, 2018
यह भी पढ़ें: यह बड़ा कारनामा करने के बाद सुनील छेत्री ने दिया विनम्र बयान
अब जबकि जिडान ने रियल का साथ छोड़ दिया है, तो ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रॉड्रिगेज 2018-19 सीजन के लिए फिर मेड्रिड वापस जा सकते हैं. वजह साफ है कि रॉड्रिगेज को उस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, जिसके चलते उन्हें रियल को टा-टा कहना पड़ा था.
VIDEO: भारत की यह लड़की झुग्गी में रहती है और फुटपाथ पर प्रैक्टिस करती है.
पिछले साल रॉड्रिगेज दो साल के लिए लोन पर बायर्न म्यूनिख में शामिल हुए थे, वह जिडान के मार्गदर्शन में रियल के लिए पूरे 90 मिनट ना खेल पाने से परेशान थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं