जिनेडिन जिडान का फाइल फोटो
- रियल मैड्रिड को साल में जिताए पांच खिताब
- स्पेनिश लीग, यूईएफए चैम्पियंस लीग, यूईएफे सुपर कप, स्पेनिशस सुपर कप
- इनके अलावा फीफा कप का भी खिताब जिताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
रियल मैड्रिड के मुख्य कोच जिनेडिन जिडान को फ्रांस के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल कोच के पुरस्कार से नवाजा गया है. जिडान ने रियल के साथ 2017 में पांच ट्रॉफियां जीती थीं और इसके तहत ही उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इस क्रम में जिडान ने फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच दिदिएर देसचाम्प्स और लीग-1 क्लब ल्योन के कोच ब्रूनो जेनेसियो को मात दी.
बता दें कि जिडान को 2017 में फीफा मेन्स कोच के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है. इस सीजन में रियल के लिए स्थिति थोड़ी उलट है। खासकर लीग में, क्योंकि रियल की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज बार्सिलोना से 16 अंक पीछे है. रियल का सामना अब चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में पेरिस सेंट जर्मेन से होगा, जिसने नेमार और केलियान बाप्पे के साथ करार किया है।
यह भी पढ़ें :अगर 'ऐसा' हुआ तो बार्सिलोना से टूट जाएगा लियोनेल मेसी का रिश्ता
फ्रांस फुटबाल ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, 'मैंने खुद को तैयार किया है और इसके लिए बेहतर रूप से तैयार हूं. अगर चीजें हमारे अनुसार, कम काम करती हैं तो मैं इससे हैरान नहीं होता. अभी खतरा है, लेकिन मैं नहीं बदलूंगा'.
VIDEO : इसलिए चर्चा में आ गई जम्मू-कश्मीर टीम की फुटबॉलर अश्फां
जिदान के मार्गदर्शन में रियल मैड्रिड ने 2017 में स्पेनिश लीग, यूईएफए चैम्पियंस लीग, यूईएफे सुपर कप, स्पेनिशस सुपर कप और फीफा क्लब विश्व कप का खिताब जीता. यही प्रदर्शन उन्हें फ्रांस का साल का सर्वश्रेष्ठ कोच बना गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं