रियाल मैड्रिड के साथ बतौर कोच जिडान का प्रदर्शन शानदार रहा (फाइल फोटो)
- रियाल के साथ बतौर कोच शानदार प्रदर्शन किया
- ला लिगा में इस समय दूसरे स्थान पर हैं रियाल टीम
- फ्रांस की वर्ल्डकप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं जिडान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मैड्रिड:
फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर और रियाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान ने इस यूरोपीय चैम्पियन टीम के साथ 2020 तक का नया करार किया है. जिडान के मार्गदर्शन ने रियाल की टीम ने हाल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. जिडान ने करार की पुष्टि करते हुए कहा,‘मैंने करार कर लिया है.’ रियाल मैड्रिड के साथ बतौर कोच जिडान का प्रदर्शन शुरुआती सत्र में बेहतरीन रहा और 10 में से आठ खिताब उन्होंने जीते. इसके बाद कठिन दौर का सामना किया और ला लिगा दौड़ में उनकी टीम बार्सिलोना के बाद दूसरे स्थान पर है.फ्रांस की वर्ल्डकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे जिडान ने कहा,‘मैं अपने काम का पूरा मजा ले रहा हूं. अगले दो-तीन साल में शायद में कोच ना रहूं. इस करार के बाद भी यह बदलने वाला नहीं है.
यह भी पढ़ें: इसलिए जिडान चुने गए फ्रांस के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल कोच
गौरतलब है कि जिडान को फ्रांस के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल कोच के पुरस्कार से नवाजा गया है. जिडान ने रियाल के साथ 2017 में पांच ट्रॉफियां जीती थीं और इसके तहत ही उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इस क्रम में जिडान ने फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच दिदिएर देसचाम्प्स और लीग-1 क्लब ल्योन के कोच ब्रूनो जेनेसियो को मात दी.
वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्ड
यही नहीं, जिडान को 2017 में फीफा मेन्स कोच के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है. इस सीजन में रियाल के लिए स्थिति थोड़ी उलट है. खासकर लीग में, क्योंकि रियाल की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज बार्सिलोना से 16 अंक पीछे है. रियाल का सामना अब चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में पेरिस सेंट जर्मेन से होगा, जिसने नेमार और केलियान बाप्पे के साथ करार किया है. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं