नोवाक जोकोविच (फाइल फोटो)
- जोकोविच को रॉबर्ट बॉटिस्टा अगुट ने 6-4, 6-4 से हराया
- शंघाई में अगुट ने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करके जोकोविच को हरा दिया
- बॉटिस्टा अगुट ने 1 घंटे 47 मिनट में मैच अपने नाम किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच शंघाई मास्टर्स के सेमीफ़ाइनल में हार गए हैं. जोकोविच को 19वीं वरीयता के खिलाड़ी रॉबर्ट बॉटिस्टा अगुट ने 6-4, 6-4 से हराया. 28 साल के अगुट इससे पहले पांच बार जोकोविच से खेल चुके थे लेकिन एक बार भी उन्हें नहीं हरा सके. शंघाई में अगुट ने पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए 29 साल के जोकोविच को हरा दिया.
वर्ल्ड रैंकिंग में 19 नंबर के खिलाड़ी बॉटिस्टा अगुट ने पहला सेट 42 मिनट में जीता और दूसरे सेट में पिछड़ने के बाद जोकोविच ने वापसी की कोशिश की लेकिन हार गए. मैच 1 घंटे 47 मिनट में अपने बॉटिस्टा ने अपने नाम किया. इस दौरान उन्होंने 12 सिंग्लस ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और जीत हासिल की.
3 बार शंघाई ओपन का ख़िताब जीत चुके जोकोविच इस सीज़न 10वीं बार किसी टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंचने के लिए खेल रहे थे लेकिन अगुट ने ऐसा नहीं होने दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नोवाक जोकोविच, शंघाई मास्टर्स, रॉबर्ट बॉटिस्टा अगुट, शंघाई ओपन, एंडी मर्रे, कार्लोस बर्नाड, Novak Djokovic, Roberto Bautista Agut, Shanghai Masters, Andy Murray, Mischa Zverev