चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी पेत्रा कवितोवा ने अपने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पेरिस ओपन महिला एकल का खिताब जीत लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस:
चेक गणराज्य की महिला टेनिस खिलाड़ी पेत्रा कवितोवा ने अपने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पेरिस ओपन महिला एकल का खिताब जीत लिया है। कवितोवा ने सोमवार को महिला वर्ग के एकल खिताबी मुकाबले में विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स को 6-4, 6-3 से मात दी। कवितोवा ने फाइनल मुकाबले को एक घंटे में अपने नाम कर लिया।20 वर्षीया कवितोवा चौथी बार किसी भी एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं थी। वर्ष 2011 की शुरुआत कवितोवा ने शानदार तरीके से की है। उन्होंने अब तक 17 मुकाबले खेले हैं जिसमें 16 मैचों में उन्हें जीत हासिल हुई है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कवितोवा, खिलाब, जीता