विज्ञापन

दामाद संग फरार हुई सास गुरुग्राम से गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, सामने आई लव स्टोरी

Saas-Damad Love Story: अलीगढ़ के सास-दामाद की तरह झारखंड के दुमका के सास-दामाद का प्यार भी परवान चढ़ रहा था, परिवार को इसकी भनक तक नहीं थी. वो तो घूमने के बहाने घर से निकली थी और वापस ही नहीं लौटी.

दामाद संग फरार हुई सास गुरुग्राम से गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, सामने आई लव स्टोरी
दामाद संग फरार सास हरियाणा से गिरफ्तार. (AI इमेज)
  • झारखंड के दुमका में कृपा कुमारी अपनी मर्जी से दामाद विजय कुमार साह के साथ घर से फरार हो गई
  • पति सिकंदर मंडल ने 10 मार्च को सरैयाहाट थाना में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई
  • पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर हरियाणा के गुरुग्राम से सास-दामाद को गिरफ्तार किया
दुमका:

इश्क तीज ही ऐसी है साहब जो उम्र के फासले नहीं देखती. कब, कौन, कहां आंखों से होकर दिल में उतर जाए, कोई नहीं जानता. लेकिन समाज में रिश्तों का लिहाज तो रखना ही चाहिए. अलीगढ़ की सास-दामाद लवस्टोरी तो आपको याद ही होगी. बेटी की जिस लड़के से शादी तय हुई थी मां का उस पर ही दिल आ गया. दोनों का प्यार ऐसे परवान चढ़ा कि वे फरार हो गए. इस मामले में जमकर ड्रामा हुआ था. ऐसा ही मामला अब झारखंड के दुमका से भी सामने आया है. कृपा कुमारी अपने ही दामाद विजय कुमार साह के साथ घर से फरार हुई तो पति सिकंदर मंडल शर्मसार हो गया. उसकी तो समाज में जैसे नाक ही कट गई. वह किसी से नजरें मिलाने लायक नहीं रहा. इलाके के लोग बस सास-दामाद की ही चर्चा कर रहे हैं. लेकिन अब दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं.

घूमने के बहाने दामाद संग फरार हुई सास

जानकारी के मुताबिक, 5 मार्च को कृपा कुमारी घर से घूमने के बहाने निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस ही नहीं लौटी. पति और परिवार ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. परेशान पति ने 10 मार्च को सरैयाहाट थाना में मामला दर्ज करवाया. पत्नी लापता है, ये बात सुनते ही पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

मोबाइल लोकेशन से पकड़े गए सास-दामाद

पुलिस ने महिला की मोबाइल लोकेशन को ट्रैस कर उसका पता लगा लिया. तकनीकी जांच के दौरान दोनों की लोकेशन हरियाणा के गुरुग्राम में मिली. इसके बाद झारखंड पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से वहां छापेमारी के दोनों को पकड़ लिया. सास-दामाद को पुलिस गुरुग्राम से दुमका लेकर पहुंची.

पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से दामाद के साथ गई थी. ये सुनते ही पति और परिवार के होश उड़ गए. पुलिस की ये सुनकर सन्न थी कि बेटे समान दामाद के साथ सास कैसे भाग सकती है. थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 
ये भी पढ़ें- दामाद संग सास चली ससुराल और लव स्टोरी की हो गई 'Happy Ending'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saas-Damad Love Story, JHARKHAND NEWS, Dumka News, Saas Damad News, Jharkhand Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com