विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2024

आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न

आईसीसी ने इस बार टी20 विश्व कप में अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि 11.25 मिलियन डॉलर घोषित की थी. यह भारतीय रुपये में करीब 93.80 करोड़ रुपये बैठती है.मगर इस इनामी राशि से भी ज्यादा बड़ी बात देशवासियों का दिल जीतना है. जानें टीम इंडिया ने कैसे जीता दिल.

आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
जीत के बाद जश्न मनाती टीम इंडिया.

ब्रिजटाउन में टीम इंडिया ने वो कर दिखाया, जिसका इंतजार 17 सालों से हर भारतीय को था. टीम इंडिया एक बार फिर टी20 विश्वकप विजेता बन गई. ब्रिजटाउन में टीम इंडिया की जीत तय होते ही अचानक भारत के सभी शहरों और कस्बों में पटाखे फूटने लगे. शोर-गुल होने लगा. युवा जोर-जोर से इंडिया-इंडिया चीखने लगे. यह सब रात के करीब साढ़े ग्यारह हो रहा था. जो टीवी पर मैच पर देख रहे थे, वे तो माजरा समझ गए लेकिन जो क्रिकेट से दूर रहते हैं वे एक पल को सकपका गए. उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या?

Latest and Breaking News on NDTV

छतों और बालकनी से झांकने पर पता चला कि इंडिया ने मैच जीता है. वह भी वर्ल्डकप का. यह नजारा किसी एक शहर और कस्बे तक सीमित नहीं था. भारत के हर शहर और कस्बे का यही हाल था. नोएडा के तो तमाम अपार्टमेंट्स में लोग बालकनी में आकर थाली बजाने से लेकर शंख बजाने लगे. कुछ लोगों ने देशभक्ति के गीत फुल साउंड में लगा दिए. पटाखे फोड़ने वाले युवाओं की टोली के तो क्या ही कहने थे. ऐसा लग रहा था कि दीवाली आज ही मना कर दम लेंगे. जो लोग यह सब न कर सके वे जोर-जोर से इंडिया-इंडिया चिल्ला कर अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे थे. कुछ ऐसे भी थे, जो दीवाली में लगी अपनी बालकनी की लाइटों को जलाकर खुशी में शामिल होने का गौरव महसूस कर रहे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

यह सब हुआ भारत की क्रिकेट टीम की वजह से. उनके जज्बे, हौसले और खेल को सलाम करने के लिए पूरा भारत आधी रात जाग खड़ा हुआ. हर कोई इस खुशी के मौके में खुद को शामिल करना चाहता था. चाहे वह जालंधर हो या अगरतला. चाहे वह कोलकाता हो या मुंबई. चाहे वह चेन्नई हो या पटना. हर तरफ खुशी का माहौल...हर तरफ गौरव का एहसास दिखा. गरीब से अमीर को भारत की क्रिकेट टीम ने खुश कर दिया. 

दुनिया के अमीर लोगों में शुमार गौतम अदाणी से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक...राहुल गांधी से लेकर राष्ट्रपति तक....उत्तर से लेकर दक्षिण भारत और पूरब से लेकर पश्चिम भारत तक हर किसी की जुबान पर विश्वविजेता टीम की तारीफ थी. हर कोई उस जीत में गौरव का एक एहसास कर रहा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
T20 World Cup 2024 Final Match, Celebration In India, T20 World Cup 2024
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com