विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2012

रियो ओलिंपिक में 12 पदकों के लिए सुनियोजित बदलाव जरूरी : तेंदुलकर

महान क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने भारतीय खेलों में सुनियोजित तरीके से परिवर्तन की वकालत की, ताकि रियो ओलिंपिक में 12 पदक और 2020 में 20 पदक सिर्फ सपना भर ही नहीं रह जाए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने भारतीय खेलों में सुनियोजित तरीके से परिवर्तन की वकालत की, ताकि अगले रियो ओलिंपिक में 12 पदक और 2020 में 20 पदक सिर्फ सपना भर ही नहीं रह जाए।

तेंदुलकर ने शिक्षण संस्थानों में खेलों को शामिल करने की इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में खेलों को शामिल करने और इतिहास की किताबों में महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद जैस खिलाड़ियों की उपलब्धियों को शामिल करने से उन खेलों के प्रति जुनून बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिनका विकास कम हुआ है।

उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल को लिखे पत्र में कहा, 1951 में पंडित नेहरू द्वारा एशियाई खेलों की संस्था को प्रोत्साहित किया जाना, भारतीय राष्ट्रीय गाथा का अभिन्न हिस्सा है, हमारे छात्रों को इसे पढ़ना चाहिए। इससे दिल्ली के बनने में मदद मिली, इसी तरह 1982 एशियाड और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों से भी ऐसा ही हुआ।

तेंदुलकर ने सुनियोजित तरीके से परिवर्तन के लिए जोर इसलिए दिया, क्योंकि उन्हें लगता है कि इस देश में 'सभी के लिए खेल' अब भी शुरुआती दौर में ही हैं। तेंदुलकर ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि लंदन की सफलता के आधार पर आगे बढ़ने का समय आ गया है, हमें खेलों में बड़ा कदम उठाना चाहिए। अगर हम उचित तरीके से इस लय को बढ़ाएं और कुछ मौलिक परिवर्तन ले आएं, तो रियो में 12 पदक या 2020 में 20 पदक सिर्फ सपना ही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' से कुश्ती और मुक्केबाजी में मदद मिलेगी।

सिब्बल ने कहा था, हम सचिन तेंदुलकर के प्रस्ताव का स्वागत करते हैं और मैंने उन्हें इसका प्रस्तुतिकरण देने के लिए आमंत्रित करने के लिए पहले ही लिख दिया है। तेंदुलकर ने खेल विज्ञान राष्ट्रीय संस्थान बनाने की बात की और कहा कि भारत को इसकी काफी जरूरत है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2016 Olympics Rio De Janeiro, Sachin Tendulkar, Sachin Tendulkar On Sports, सचिन तेंदुलकर, रियो ओलिंपिक, खेलों के विकास पर सचिन तेंदुलकर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com