विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2014

फाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को हराना आसान था : सुशील कुमार

फाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को हराना आसान था : सुशील कुमार
ग्लास्गो:

दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पाकिस्तान के कमर अब्बास के खिलाफ मुकाबला उनके लिए काफी आसान रहा और भारत के इस स्टार पहलवान ने दावा किया कि देश पहलवान आने वाले मुकाबलों में भी अपना दबदबा बनाएंगे।

सुशील ने कहा, यह मेरे लिए आसान मुकाबला था। मुझे खुशी है कि मैं भारत के लिए स्वर्ण जीत सका। उन्होंने कहा, मुझे गर्व है कि भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हमारी कुश्ती टीम में ओलिंपिक और अन्य बड़ी स्पर्धाओं के पदक विजेता है। हमें आने वाले दिनों में और पदक मिलेंगे। दिल्ली में 66 किलो में स्वर्ण जीतने वाले सुशील इस बार 74 किलो में उतरे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने नए वर्ग में कोई परेशानी नहीं आई ।

गौरतलब है कि सुशील की अगुवाई में राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा के पहले ही दिन भारत की स्वर्ण की हैट्रिक जमाई। अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए भारतीय पहलवानों ने पहले दिन तीन स्वर्ण समेत चार पदक अपनी झोली में डाले। सुशील (74 किग्रा) के अलावा अमित (57 किग्रा) और महिला पहलवान विनेश (48 किग्रा) ने सोने का तमगा हासिल किया। तोमर को हालांकि रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। सुशील ने कहा भारतीय पहलवान अभी और पदक जीतेगें।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सुशील कुमार, कॉमनवेल्थ गेम्स 2014, राष्ट्रमंडल खेल, Sushil Kumar, Commonwealth Games, CWG
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com