राफेल नडाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
स्पेन के खिलाफ डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले ऑफ में भारत की संभावनाएं कुछ मजबूत हुईं, जब मेहमान टीम के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल पेट खराब होने के कारण पहले सिंगल्स मुकाबले से पीछे हट गए. इससे उनके फैन्स को निराशा हाथ लगी है, क्योंकि वह उन्हें भारतीय धरती पर खेलते हुए देखने के बेताब थे.
नडाल के हटने के बाद अब रामकुमार रामनाथन को शुक्रवार को डीएलटीए स्टेडियम में होने वाले डेविस कप मुकाबले के पहले मैच में फेलीसियानो लोपेज से भिड़ना होगा.
अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ द्वारा गुरुवार को घोषित ड्रा के अनुसार दूसरा सिंगल्स मैच साकेत माइनेनी और दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी डेविड फेरर के बीच खेला जाएगा. चौदह बार के ग्रैंडस्लैम सिंगल्स विजेता नडाल के हटने से राजधानी के टेनिस प्रशंसकों को निराशा होगी जो स्पेन के इस दिग्गज खिलाड़ी को खेलते हुए देखने के लिए बेताब थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं