माहेला जयवर्धने ने हमवतन विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का विश्व कप में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हम्बानटोटा:
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज माहेला जयवर्धने ने हमवतन विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का विश्व कप में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जयवर्धने ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 के अंतर्गत रविवार को कनाडा के खिलाफ खेले एक मुकाबले में 81 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 100 रन बनाए थे। इससे पहले,जयसूर्या ने वेस्टइंडीज में वर्ष 2007 के विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 85 गेंदों में शतक लगाया था। समाचार पत्र 'द न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने जयवर्धने के हवाले से लिखा है,"ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस रिकॉर्ड के बारे में तभी पता लगा जब टेलीविजन पर इस बारे में मुझसे सवाल पूछा गया। मैं अपनी पारी से बेहद खुश हूं।"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
जयसूर्या, जयवर्धने, रिकॉर्ड