श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने आईपीएल के चौथे संस्करण में कोच्चि की कमान संभाल सकते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोच्चि:
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे संस्करण के दौरान कोच्चि की कमान संभाल सकते हैं।वेबसाइट क्रिकइंफो डॉट कॉम के मुताबिक जयवर्धने के अलावा कोच्चि टीम में श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और हरफनमौला खिलाड़ी थिसारा परेरा भी शामिल हैं। आईपीएल के चौथे संस्करण के लिए जनवरी में खिलाड़ियों की बोली के दौरान कोच्चि फ्रें चाइजी ने जयवर्धने को 15 लाख डॉलर में खरीदा था। आईपीएल के पिछले संस्करण में जयवर्धने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेले थे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महेला, कोच्चि, टीम