विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2017

यूएस ओपन: पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर स्टीफंस ने रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

यूएस ओपन खिताब जीतकर विश्व रैंकिंग में 83वें स्थान पर रहने वाली स्लोन स्टीफंस अब 20वें स्थान पर पहुंच गई हैं. 

यूएस ओपन: पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर स्टीफंस ने रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग
जीत के बाद ट्रॉफी के साथ अमेरिकन खिलाड़ी स्लोन स्टीफंस.
  • स्टीफंस अब विश्व रैंकिंग में 83वें से 20वें स्थान पर पहुंच गईं
  • स्टीफंस के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है
  • स्लोन स्टीफंस ने हमवतन कीज को 6-3, 6-0 से हराया
न्यूयॉर्क:

अमेरिका की स्लोन स्टीफंस ने अपनी बचपन की दोस्त मेडिसन कीज को हराकर साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के महिला एकल वर्ग का खिताब जीता. स्टीफंस ने हमवतन मेडिसन कीज को लगातार सेट में 6-3,6-0 से शिकस्त दी. स्लोएन स्टीफंस के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है. इस जीत के साथ ही विश्व रैंकिंग में 83वें स्थान पर रहने वाली स्टीफंस पर 20वें स्थान पर पहुंच गई हैं. 

यह भी पढ़ें : मेडिसन कीज को हराकर स्‍लोन स्‍टीफंस ने जीता अपना पहला ग्रैंडस्‍लैम खिताब

11 माह बाद कोर्ट पर विम्बलडन में लौटी थीं स्टीफंस
गौरतलब है कि पैर में चोट के कारण 11 माह तक टेनिस कोर्ट से बाहर रहने के बाद स्टीफंस ने विम्बलडन ओपन से टेनिस में वापसी की. खिताबी जीत के बाद स्टीफंस ने कहा, 'चोटिल होने पर मुझे लगा था कि अब संन्यास ले लेना चाहिए. मैंने मेडी को कहा था कि मैं कभी भी इस टूर्नामेंट में वापसी नहीं कर पाऊंगी'. इस टूर्नामेंट में ब्रिटिश खिलाड़ी जैमी मरे और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने मिश्रित युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें : यूएस ओपन के खिताबी मुकाबले में केविन एंडरसन से भिड़ेंगे राफेल नडाल
​
VIDEO: नोवाक जोकोविच को हराकर स्टैन वावरिंका ने जीता यूएस ओपन खिताब
जैमी मरे-हिंगिस को मिश्रित युगल खिताब
टूर्नामेंट में मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में मरे-हिंगिस की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के माइकल वीनस और चीनी ताइपे की चान हाओ-चिंग की जोड़ी को मात दी.विम्बलडन ओपन जीतने वाली मरे-हिंगिस की जोड़ी ने माइकल-चिंग की जोड़ी को 6-1, 4-6, 10-8 से मात दी. दोनों जोड़ियों का सामना अब तक 10 बार एक-दूसरे से हो चुका है और इस रिकॉर्ड में मरे-हिंगिस की जोड़ी 10-0 से आगे है. मरे और हिगिस ने कहा कि वह अगले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने के लिए तैयार हैं.  

इनपुट: IANS

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sloane Stephens, US Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com