विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2017

टेनिस : डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं रोमानिया की सिमोना हालेप

महिलाओं की टेनिस रैंकिंग में इस सप्ताह कोई बदलाव नहीं हुआ है और रोमानिया की सिमोना हालेप शीर्ष स्तर पर बरकरार हैं.

टेनिस : डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं रोमानिया की सिमोना हालेप
प्रतीकात्मक फोटो
  • डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं रोमानिया की सिमोना हालेप
  • इसके अलावा, स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं
  • अमेरिका की दिग्गज वीनस विलियम्स पांचवें स्थान पर बरकार हैं
मेड्रिड: महिलाओं की टेनिस रैंकिंग में इस सप्ताह कोई बदलाव नहीं हुआ है और रोमानिया की सिमोना हालेप शीर्ष स्तर पर बरकरार हैं. इसके अलावा, स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं. एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी तीसरे, चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा चौथे और अमेरिका की दिग्गज वीनस विलियम्स पांचवें स्थान पर बरकार हैं.

VIDEO: ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर की बादशाहत, 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता
इसके अलावा, यूक्रेन की एलीना स्वितोलीना छठे, लातविया की येलेना ओस्टापेंकों सातवें, फ्रांस की कैरोलिना गार्सिया आठवें, ब्रिटेन की योहाना कोंटा नौवें स्थान पर हैं, वहीं अमेरिका की कोको वांडेवेघ 10वें स्थान पर हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Simona Halep, WTA Rankings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com