विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2016

विंबलडन 2016: सेरेना विलियम्स ने की जीत से शुरुआत

विंबलडन 2016: सेरेना विलियम्स ने की जीत से शुरुआत
सेरेना विलियम्स (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: डिफ़ेंडिंग चैंपियन सेरेना विलियम्स ने विंबलडन 2016 में जीत के साथ शुरुआत की है। सेरेना ने स्विट्ज़रलैंड की अम्रा सेडिकोविक (Amra Sadikovic) को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराया। टूर्नामेंट में टॉप सीड खिलाड़ी सेरेना ने 73 मिनट में 148 रैंक की सेडिकोविक को हराया।

6 बार विंबलडन खिताब जीत चुकीं सेरेना ने इस जीत के साथ ही विंबलडन में 80 मैच जीत लिए हैं। 34 साल की सेरना यहां सिर्फ़ 10 मैच हारीं हैं। जीत के बाद सेरेना ने कहा, 'मैंने जितना मुश्किल समझा था ये उतना नहीं था, लेकिन जीतने में थोड़ी मुश्किल ज़रूर हुई। मैं किसी को हल्के में नहीं लेती और हमेशा तेज़ी से शुरुआत करती हूं। विंबलडन में वापस आकर ख़ुश हूं, ख़ासकर मां का रॉयल बॉक्स में होने से अच्छा लगा।'

अपने 7वें विंबलडन ख़िताब के लिए खेल रही वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी का अगले राउंड में हमवतन क्रिस्टीना मैक्हेल (Christina McHale) से सामना होगा। सेरेना यहां जीत हासिल कर 22वां ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीतकर रिकॉर्ड बना सकती हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सेरेना विलियम्स, विंबलडन, Serena Williams, Wimbeldon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com