विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2014

सेरेना विलियम्स ने लि ना को हराकर रिकॉर्ड सातवां मियामी खिताब जीता

सेरेना विलियम्स ने लि ना को हराकर रिकॉर्ड सातवां मियामी खिताब जीता
मियामी:

अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने चीन की लि ना पर 7-5, 6-1 से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड सातवां मियामी डब्ल्यूटीए खिताब अपने नाम किया।

दुनिया की दो शीर्ष खिलाड़ियों के बीच इस मुकाबले में अमेरिका की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने खिताब जीतकर अपनी डब्ल्यूटीए ट्रॉफी की संख्या 59 कर ली, जिसमें 17 ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी शामिल हैं।

इस तरह सेरेना की यह 2014 में दूसरी खिताबी जीत है। उन्होंने जनवरी में ब्रिसबेन में पहली ट्रॉफी जीती थी। सेरेना ने कहा, मैं अंत में सचमुच काफी उत्साहित थी। निश्चित रूप से मैं यहां सबसे ज्यादा खिताब अपने नाम करना चाहती थी।

जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली लि ना अब सेरेना के खिलाफ लगातार 10 मैच गंवा चुकी हैं। इस अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ 12 भिड़ंत में लि ना ने 2008 में जीत दर्ज की थी।

सेरेना इस तरह ओपन युग में एक ही खिताब सात या इससे अधिक बार जीतने के साथ मार्टिन नवरातिलोवा, स्टेफी ग्राफ और क्रिस एवर्ट की जमात में शामिल हो गईं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सेरेना विलियम्स, लि ना, मियामी डब्ल्यूटीए, Serena Williams, Li Na, Miami WTA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com