विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2014

सानिया मिर्जा पहली बार शीर्ष पांच में

सानिया मिर्जा पहली बार शीर्ष पांच में
नई दिल्ली:

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ताजा डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में अपने करियर में पहली बार पांचवीं पायदान पर पहुंच गई। पिछले 11 साल से टेनिस खेल रही सानिया का यह युगल रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

सानिया और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक विम्बलडन में दूसरे दौर में बाहर हो गई थी, लेकिन इस ग्रैंडस्लैम से उन्हें 130 रैंकिंग अंक मिले थे।

सानिया ने कहा, तीसरे ऑपरेशन के बाद वापसी करना मेरे लिए काफी कठिन सफर था, क्योंकि उस समय लग रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया है। इस तरह वापसी करके विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचना संतोषजनक है। एकल रैंकिंग में अंकिता रैना एक पायदान चढ़कर 285वें नंबर पर पहुंच गई।

एटीपी रैंकिंग में सोमदेव देववर्मन दस पायदान गिरकर 135वें स्थान पर आ गए। युगल में लिएंडर पेस 13वें नंबर पर बने हुए हैं, जबकि रोहन बोपन्ना तीन पायदान नीचे आ गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, टेनिस रैंकिंग, डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग, Sania Mirza, Tennis Ranking, WTA Ranking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com