विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2011

पाकिस्तान टीम को खुद पर गर्व है : संगकारा

श्रीलंका के कप्तान ने पाकिस्तान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस टीम ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण को पीछे छोड़ते हुए साबित किया है कि उसे खुद पर गर्व है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलंबो: श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने पाकिस्तान की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस टीम ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण को पीछे छोड़ते हुए साबित किया है कि उसे खुद पर गर्व है। श्रीलंका को शनिवार रात ग्रुप-ए के नजदीकी मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों 11 रन से हार झेलनी पड़ी थी। संगकारा ने कहा कि इस मैच में पाकिस्तानी टीम काफी मजबूत साबित हुई। संगकारा ने कहा, उनकी (पाकिस्तान) मजबूत टीम है। उन्होंने साबित किया कि उन्हें खुद पर गर्व है और मुझे लगता है कि उन्होंने शानदार क्रिकेट खेली। श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि उनकी टीम ने पास आए मौकों का फायदा नहीं उठाया, जिसकी वजह से हार झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा, हम कुछ महत्वपूर्ण क्षणों को अपने हक में नहीं बदल सके। संगकारा ने कहा, शोएब (अख्तर) का महेला और (शाहिद) अफरीदी का दिलशान का विकेट लेना मैच के निर्णायक क्षण थे। इसके बाद चमारा सिल्वा थोड़ा धीमा खेले, लेकिन अंत में जाकर उन्होंने लय हासिल की। कनाडा के खिलाफ पहले मुकाबले में पांच विकेट लेने वाले अफरीदी ने इस मैच में भी चार विकेट झटके।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप, पाकिस्तान, श्रीलंका, संगकारा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com