बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को यदि भविष्य में मौका मिलता है, तो वह अपने पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्मों में काम करना चाहती हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का अभी पूरा ध्यान अगले साल लंदन में होने वाले ओलिंपिक खेलों पर लगा है, लेकिन यदि उन्हें भविष्य में मौका मिलता है, तो वह अपने पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं। एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में दुनिया में पांचवें नंबर की इस खिलाड़ी ने खेल से इतर अपनी परेशानियों और बॉलीवुड को लेकर अपने सपने पर भी बात की। साइना ने कहा कि शाहरुख उनके पसंदीदा अभिनेता हैं और वह उनके साथ काम करना चाहती हैं। उन्हें यह भी आभास है कि जब तक वह फिल्मों की तरफ रुख करेंगी तब तक किंग खान उम्रदराज हो जाएंगे। उन्होंने कहा, यदि मुझे आज से कुछ साल बाद बॉलीवुड में काम करने की पेशकश मिलती है, तो मैं उसमें भाग्य आजमाने की कोशिश करूंगी। साइना ने कहा, किसी भी किशोरी की तरह मुझे भी फिल्में, आइसक्रीम और बाहर घूमना पसंद था, लेकिन ट्रेनिंग के कारण यह सब संभव नहीं होता था। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन में जब शुरुआती दिनों में वह विदेशों में रहती थीं, तो घर में फोन करना भी उनके लिए काफी महंगा पड़ता था। लेकिन अब मुझे खुशी है कि मैं अपने माता-पिता और कोच साथ में ले जा सकती हूं। साइना ने कहा कि यदि भारत को सफल खिलाड़ी पैदा करने हैं, तो भारतीय बच्चों को कड़ी मेहनत करनी होगी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
साइना नेहवाल, बैडमिंटन, शाहरुख खान, फिल्म