विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2015

सायना नेहवाल ने नंबर-1 की कुर्सी गंवाई

सायना नेहवाल ने नंबर-1 की कुर्सी गंवाई
सायना नेहवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल अब विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी नहीं रहीं। गुरुवार को जारी विश्व रैंकिंग में सायना दूसरे पायदान पर खिसक गई हैं। जापान ओपन और डेनमार्क ओपन में खराब प्रदर्शन के कारण सायना को पहला स्थान गंवाना पड़ा है। जापान ओपन और डनमार्क ओपन में सायना को जापान की मिनात्सु मितानी के हाथों हार मिली थी। भारत की एक अन्य महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु डेनमार्क ओपन के फाइनल में पहुंचने के बावजूद 13वें स्थान पर बनी हुई हैं।

पुरुष एकल में के. श्रीकांत, पारुपल्ली कश्यप और एचएस प्रनॉय को नुकसान हुआ है। श्रीकांत छठे क्रम पर खिसक गए हैं जबकि कश्यप दो स्थान के नुकसान से साथ 10वें क्रम पर पहुंच गए हैं। पेरिस में चीन के महान खिलाड़ी लिन डान को हराने वाले प्रनॉय 17वें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि अजय जयराम एक स्थान के फायदे के साथ 25वें क्रम पर पहुंच गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सायना नेहवाल, बैडमिंटन, वर्ल्ड रैंकिंग, Saina Nehwal, Badminton, World Ranking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com