विज्ञापन

QS World University Rankings 2026: टॉप-10 में कौन सी यूनिवर्सिटी किस देश की हैं?

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में MIT ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जबकि स्टैनफोर्ड तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारत के 41% संस्थानों ने अपनी रैंकिंग में सुधार कर वैश्विक स्तर पर बढ़त बनाई है.

QS World University Rankings 2026:  टॉप-10 में कौन सी यूनिवर्सिटी किस देश की हैं?
QS रैंकिंग में टॉप 10 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट.

QS World University Rankings 2026: दुनिया भर के छात्रों और शिक्षाविदों के लिए सबसे प्रतिष्ठित QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के नतीजे आ चुके हैं. इस बार की रैंकिंग न केवल संस्थानों की प्रतिष्ठा बल्कि उनकी सस्टेनेबिलिटी और रिसर्च क्वालिटी की भी नई कहानी बयां कर रही है. आइए जानते हैं कि इस साल की क्यूएस रैंकिंग में टॉप 10 यूनिवर्सिटी

MIT का दबदबा बरकरार, स्टैनफोर्ड ने लगाई लंबी छलांग

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे पीछे छोड़ना नामुमकिन है. MIT लगातार दुनिया की नंबर-1 यूनिवर्सिटी बनी हुई है. लेकिन इस साल की सबसे बड़ी खबर Stanford University है. सस्टेनेबिलिटी और इंटरनेशनल फैकल्टी के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्टैनफोर्ड ने 6वें पायदान से सीधे तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है.

टॉप 10 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट

  1. MIT (अमेरिका)
  2. इंपीरियल कॉलेज लंदन (यूके)
  3. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका)
  4. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड (यूके)
  5. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका)
  6. यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज (यूके)
  7. ETH ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)
  8. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (सिंगापुर)
  9. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) (यूके)
  10. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) (अमेरिका)
भारत का शानदार प्रदर्शन

इस साल की रैंकिंग में भारत ने अपनी धाक जमाई है. डेटा के अनुसार, 41% भारतीय संस्थानों की रैंकिंग में सुधार हुआ है, जबकि केवल 20% नीचे गिरे हैं. चीन और जर्मनी जैसे देशों की तुलना में भारत का यह 'इम्प्रूवमेंट रेट' काफी प्रभावशाली है. अमेरिका अभी भी 192 संस्थानों के साथ सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व करने वाला देश बना हुआ है.

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MIT Ranking, Top 10 Universities In The World, Stanford University Rank, Indian Universities Ranking 2026, Global Education Trends
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com