साइना नेहवाल (फाइल फोटो)
साइना नेहवाल ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और लंदन ओलिंपिक्स की रजत पदक विजेता यिहान वैंग को हराकर चाइना ओपन सुपर सीरीज़ के फ़ाइनल में जगह बना ली है।
हैदराबादी स्टार ने यिहान वैंग को 21-13, 21-18 से सीधे गेम में हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने यिहान वैंग के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर भी कर लिया। साइना ने अब वैंग के खिलाफ 9 के मुक़ाबले 4 मैच अपने नाम कर लिए हैं।
पहले चीन की वैंग के पक्ष में ये रिकॉर्ड 9-3 का था, मतलब दोनों के बीच हुए 12 मैचों में वैंग को 9 मैचों में जीत मिली थी। साल के आखिरी टूर्नामेंट में साइना फॉर्म में दिख रही हैं। बड़ी बात यह है कि साइना ने वैंग को लगातार तीन मैचों में शिकस्त दी है। इससे पहले साइना ने वैंग को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप और ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट मे शिकस्त दी थी।
फाइनल में साइना की टक्कर ओलिंपिक चैंपियन चीन की स्टार खिलाड़ी ली ज़ुएरेई से होगी। वर्ल्ड नंबर 2 साइना के लिए ये चुनौती भी आसान नहीं साबित होने वाली। वर्ल्ड नंबर 7 ली ज़ुएरेई फ़ॉर्म में लौटती दिखाई दे रही हैं और साइना के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी बेहतर रहा है। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 11 मैच खेले गए हैं, जिनमें साइना को सिर्फ दो जीत हासिल हुई हैं। साइना अगर ली ज़ुएरेई को हरा पाती हैं तो ये उनका आठवां और साल का दूसरा सुपर सीरीज़ खिताब होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं