बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (फाइल चित्र)
नई दिल्ली:
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को यकीन है कि विश्व चैम्पियनशिप से पहले वह कंधे के दर्द से निजात पाकर पूरी तरह फिट हो जायेगी। ये चैंपियनशिप इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 10 अगस्त से शुरु होने वाली है।
एजेंसी से बातचीत में साइना ने कहा 'कंधे में थोड़ा दर्द है। मुझे उम्मीद है कि टूर्नामेंट से पहले फिट हो जाउंगी।’ ऑलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना को विश्व चैम्पियनशिप से पहले कई बार फिटनेस समस्याओं से जूझना पड़ा है। दो साल पहले साइन को पेट में तकलीफ थी और 2009 में चेचक की वजह से वह नहीं खेल सकी थी।
इस साल की शुरुआत में साइना को ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के दौरान कंधे में दर्द पैदा हो गया था। वह टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी। अभी तक विश्व चैम्पियनशिप में साइना क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं जा पाई हैं। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना, इंडोनेशिया में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। इस सत्र में उन्होंने सैयद मोदी ग्रां प्री और इंडिया सुपर सीरिज जीती है।
साइना अपने अभियान की शुरुआत दूसरे दौर में करेंगी जिसमें उनका सामना हांगकांग की चिउंग एंगान यि और एस्तोनिया की केटी टोलमोफ के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। इसके बाद वह जान की ताकाहाशी से भिड़ सकती हैं। यह बाधा पार करने पर उनका सामना चीन की वांग यिहान से हो सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप, इंडोनेशिया, साइना नेहवाल, World Badminton Championship, Indonesia, Saina Nehwal