विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2011

विश्वकप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम चेन्नई पहुंची

19 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्वकप के लिए ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम बुधवार को चेन्नई पहुंच गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: भारतीय उपमहाद्वीप में 19 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्वकप के लिए ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम बुधवार को चेन्नई पहुंच गई। दक्षिण अफ्रीकी टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ  शनिवार को एमए चिदम्बरम स्टेडियम में अभ्यास मैच खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका को विश्वकप में भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका अपने पहले लीग मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ नई दिल्ली में 24 फरवरी को उतरेगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस प्रकार है : ग्रीम स्मिथ (कप्तान), हाशिम आमला, जैक्स कैलिस, अब्राहम डिविलियर्स (विकेटकीपर), ज्यां पॉल ड्यूमिनी, फाफ ड्यू प्लेसिस, मोर्ने वैन विक, कोलिन इंग्रैम, जोहान बोथा, इमरान ताहिर, रोबिन पीटरसन, मोर्ने मोर्कल, वायने पर्नेल, डेल स्टेन और लोनावाबो सोत्सोबे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्वकप, दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com